RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव पर निकली मनमोहक शोभायात्रा, पुष्प वर्षा से जनपद आह्लादित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 अप्रैल।रामनवमी शोभा यात्रा भोजपुर के तत्वावधान में रविवार को प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव पर भव्यता के साथ कार्यक्रम आयोजित हुए।प्रार्थना 9:00 बजे से ही महादेव हनुमान मंदिर परिषद में प्रभु श्री राम की पूजा अर्चना हवन के बाद इन्हें सम्मानपूर्वक मनोकामना रथ पर विराजमान कराया गया। अध्यक्ष श्री नाथ जी महाराज अखंड आनंद जी आचार्य धर्मेंद्र जी के सानिध्य में रथ को रामगढ़िया राम मंदिर तक लाने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। सेक्रेटरी की संख्या में युवा वाहिनी प्रजापति ब्रह्माकुमारी तथा स्वयंसेवकों की लंबी कतार भगवा वस्त्र के साथ बड़े-बड़े झंडा पटाखा लेकर जय श्री राम जय घोष के साथ निर्धारित स्थल रामगढ़िया मंदिर तक लाया गया। जहां प्रतिवर्ष की भांति दांडी बाबा के नेतृत्व में पूजा अर्चना प्रारंभ हुई। बैंड पार्टी के साथ, जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी,हर चौक चौराहे पर पुलिस मजिस्ट्रेट के साथ तैनात रही मोबाइल पुलिस में ड्यूटी में चुस्त दुरुस्त दिखाई पड़ी। पूजा के समय पूर्व सांसद आरके सिंह, सदर विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य प्रमुख लोगों का काफिला भीड़ में चलते दिखाई पड़ा। कड़कड़ाती धूप में लोग अपनी आस्था के साथ चलते रहे और जय श्री राम का जय घोष करते रहे। रोड के दोनों साइड में भक्त प्रभु श्री राम के दर्शन के लिए पंक्तिबद्ध खड़ी रहे। जगह-जगह राम भक्तों के लिए सैकड़ो की संख्या में स्टॉल अनेक संगठनों के माध्यम से लगाया गया था। कहीं पानी ,कहीं शरबत कहीं बिस्किट कहीं मिष्ठान कहीं मुरब्बा कहीं प्रसाद कहीं चुडा कहीं हलवा, पानी का बोतल, श्रद्धालुओं को देने के लिए लोग खड़े रहे। राम भक्तों पर
पुष्प वर्षा का नजारा अति आनंददायक रहा। पूरा जनपद ऐसा ऐतिहासिक नजारा देखकर उत्साहित और जोर-जोर से प्रभु श्री राम का जयकारा करते रहे।

Related posts

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की टीवी चैनलों को सलाह – उत्तराखंड के सिल्क्यारा में चल रहे बचाव कार्यों को सनसनीखेज न बनाएं।

rktvnews

चतरा:”आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में वृक्ष भुइंया को मिला सर्वजन पेंशन योजना का स्वीकृति पत्र! इस तरह के पहल के लिए मुख्यमंत्री का व्यक्त किया आभार।

rktvnews

रामदास राही श्रद्धांजलि अंतिम भाग-4 :रामदास राही ने ही प्रारंभ किया था 18 दिसंबर को भिखारी ठाकुर जयंती मनाना।

rktvnews

भोजपुर: प्रथम आर एल मेमोरियल अंडर 14 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए मैच।

rktvnews

मध्यप्रदेश:कला साध्य भी है, आराध्य भी है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पंद्रहवें वित्त आयोग ने कर्नाटक के ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए अनुदान जारी किया।

rktvnews

Leave a Comment