RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की दी शुभकामनाएँ।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़)06अप्रैल।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समस्त प्रदेशवासियों को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। इस पावन अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन आदर्श, साहस और धर्म के पथ पर चलने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भगवान श्रीराम का ननिहाल होने का गौरव छत्तीसगढ़ की धरती को प्राप्त है। वनवास काल के दौरान श्रीराम ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष यहीं व्यतीत किए। छत्तीसगढ़ का कण-कण प्रभु श्रीराम की स्मृतियों से ओत-प्रोत है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे रामनवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाएँ और एक समरस, समृद्ध तथा संस्कारित समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

Related posts

गढ़वा:समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य एवं जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

जगजीवन कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सर्वाइकल कैंसर एवं ब्रेस्ट कैंसर पर जनहित में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:प्राचार्या प्रो आभा सिंह

rktvnews

पटना:न्याय की आवाज़ दबाने के लिए पप्पू यादव की गिरफ्तारी, भाकपा–माले की कड़ी निंदा।

rktvnews

सभी विपक्षी दल एकजुट होकर लड़े चुनाव : नीतीश कुमार

rktvnews

भोजपुर: जदयू की वर्चुअल बैठक में नीतीश सरकार की वापसी का किया गया आह्वाहन।

rktvnews

भोजपुर:अंतर्राष्ट्रीय मानव तस्करी निषेध पखवाड़ा के तहत आरा रेलवे स्टेशन पर चला सघन जागरूकता अभियान।

rktvnews

Leave a Comment