RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ़ : राज्यपाल रमेन डेका ने मनोविकास केंद्र का किया अवलोकन।

बच्चों एवं अभिभावकों से की मुलाक़ात।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)04 अप्रैल।राज्यपाल रमेन डेका ने गुरुवार को बलौदाबाजार प्रवास के दौरान कृषि उपज मंडी परिसर बलौदाबाजार स्थित मनोविकास केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों एवं उनके अभिभावकों से बातचीत की। राज्यपाल ने केंद्र मे मानसिक विकारों से पीड़ित बच्चों के ईलाज एवं अन्य व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इस कार्य क़ो सेवा और समर्पण की मिसाल बताया।
इस दौरान राज्यपाल ने कई विशेष आवश्यकता वाले बच्चों से संख्या एवं अक्षर की पहचान, पज़ल क़ो ठीक करने क़ो कहा जिसमें कई बच्चों ने सही जवाब दिया। बच्चों ने राज्यपाल क़ो स्वयं के द्वारा बनाए ग्रीटिंग कार्ड एवं राज्यपाल श्री डेका की स्केच तस्वीर भेंट की जिसे राज्यपाल ने खूब सराहा।अवसर पर शेष साहू ने गायत्री मंत्र का उच्चारण कर सुनाया वहीं नीलकमल, पुष्कर, सोमनाथ ने योग प्रदर्शन किया ।
इस दौरान कलेक्टर दीपक सोनी, राज्यपाल की उप सचिव हिना अमिनेष नेताम, सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भारत–मोजाम्बिक–तंजानिया त्रिपक्षीय (आईएमटी ट्राइलैट 24) अभ्यास मोजाम्बिक के नाकाला में संपन्न हुआ।

rktvnews

जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

विश्व पटल में मानसखंड देगा कुमाऊं को अपनी अलग पहचान-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 : वोटर टर्न आउट एप के माध्यम से आमजन जान सकते हैं वोटर टर्न आउट की अद्यतन स्थिति।

rktvnews

पटना:बच्चों को तेज धूप से बचाएँ तथा रात में भरपेट खाना खिलाकर ही सुलाएँ: डीएम,पटना

rktvnews

भोजपुर:कानूनी जागरूकता और बौद्धिक संपदा अधिकार की जानकारी महत्वपूर्ण : प्राचार्या

rktvnews

Leave a Comment