RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 04 अप्रैल।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बैंकॉक में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के अवसर पर म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की। श्री मोदी ने हाल ही में आए भूकंप में हुई तबाही पर संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में म्यांमार के बहनों और भाइयों को भारत की ओर से सहायता का आश्वासन दिया। दोनों नेताओं ने भारत और म्यांमार के बीच द्विपक्षीय संबंधों, विशेष रूप से कनेक्टिविटी, क्षमता निर्माण, बुनियादी ढांचे के विकास और अन्य क्षेत्रों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा:

“बैंकॉक में बिम्सटेक शिखर सम्मेलन के दौरान म्यांमार के वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की। हाल ही में आए भूकंप के कारण हुई जान-माल की हानि पर एक बार फिर संवेदना व्यक्त की। भारत इस कठिन समय में म्यांमार के अपने बहनों और भाइयों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।
हमने भारत और म्यांमार के बीच द्विपक्षीय संबंधों, विशेष रूप से कनेक्टिविटी, क्षमता निर्माण, बुनियादी ढांचे के विकास और अन्य क्षेत्रों पर भी चर्चा की।”

Related posts

नई दिल्ली:गृहमंत्री अमित शाह से मिले मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल।

rktvnews

इंदौर में खाद्य सामग्री के मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई : स्ट्रीट फूड वेंडर्स का होगा प्रशिक्षण, सर्टिफिकेशन और कड़ी निगरानी पर दिया जाएगा ध्यान।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खटीमा कैम्प कार्यालय में आयोजित “मुख्य सेवक युवा संवाद” कार्यक्रम में हुए शामिल।

rktvnews

भोजपुर:न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1046 वादों का हुआ निपटारा।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज तमिलनाडु के रामेश्वरम में ‘Dr APJ Abdul Kalam: Memories Never Die’ पुस्तक का विमोचन किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 26 नवंबर 25

rktvnews

Leave a Comment