RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मौत की घटना हत्या है? या आत्महत्या ? इसकी निष्पक्ष जांच कर परिजनों को न्याय दिलाए पुलिस प्रशासन: आदित्य

RKTV NEWS/पटना (बिहार)31 मार्च।आज बिहार प्रदेश कांग्रेस(एस सी) प्रवक्ता सह पूर्व अध्यक्ष बिहार प्रदेश कांग्रेस सेवादल(YB) आदित्य पासवान ने दलित समुदाय की लड़की की मौत की घटना पर पुलिसिया कार्रवाई पर असंतोष जाहिर करते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति जारी बताया की उन्हें करीब ढाई महीने पहले ही गोपालगंज जिले में थावे के वृन्दावन गांव में रविदास समाज की एक बच्ची जिसका नाम राधिका कुमारी था उसकी हत्या कर देने की जानकारी पीड़िता के परिजनों द्वारा दी गई थी। परिजनों ने कहा था कि राधिका की हत्या को आत्महत्या दिखाने का प्रयास किया जा रहा जबकि उसकी मां सरस्वती देवी ने दो लोगों को नामजद भी किया है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।
आदित्य पासवान ने तीखे शब्दों में क्षोभ जाहिर करते हुए कहा कि अगर ये आत्महत्या है तो पुलिस इसे साबित करें अन्यथा पीड़िता के परिवार के लिए न्यायसम्मत कार्यवाही करे ।
वहीं आदित्य पासवान ने अपने बयान में राज्य सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि आज बिहार में लगातार अनुसूचित जाति के भाइयों-बहनों की हत्या हो रही है और पुलिस इसे रोक नहीं पा रही और दूसरी तरफ जहां ऐसी घटनाएं घट रही है राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण पुलिस निष्पक्षता से जांच भी नहीं कर रही ताकि न्याय मिल सके।यह गहन चिंता का विषय है।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हल्द्वानी में आयोजित तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा में हुए शामिल।

rktvnews

नारनौल:समाधान शिविर में आईं 42 शिकायतें।

rktvnews

भोजपुर:पर्यावरण संरक्षण जागरूकता को ले साईकिल रैली।

rktvnews

500 एम.टी. क्षमता के गोदाम वाले मोडल लैम्पस के रूप में विकसित करने को लेकर बैठक।

rktvnews

भोजपुर:कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में कला कार्यशाला सह चित्र प्रदर्शनी आयोजित।

rktvnews

प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) के सचिव ने ‘आईबीएम सेंटर फॉर द बिजनेस ऑफ गवर्नमेंट’ द्वारा आयोजित बैठक में अमेरिकी सरकार के प्रतिनिधियों और प्रमुख हितधारकों के समक्ष “सीपीजीआरएएमएस : ए फाउंडेशन फॉर स्मार्ट गवर्नमेंट” प्रस्तुत किया।

rktvnews

Leave a Comment