RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शहीद नायब सूबेदार मनोज राम की तीसरी पुण्य तिथि शाहपुर के गौरा मे आयोजित।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 26 मार्च। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के गौरा गाँव मे शहीद नायब सूबेदार मनोज राम की तीसरी पुण्य तिथि उनके पैतृक गाँव गौरा मे आयोजित की गई। इस अवसर पर वीर शहीद नायब सूबेदार मनोज राम के बङे भाई भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि समारोह मे उपस्थित विभिन्न राजनीतिक पार्टी के नेताओं,  कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने अपने वीर सपूत शहीद नायब सूबेदार मनोज राम को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। समारोह को संबोधित  करते हुए भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष अशोक राम ने कहा कि देश की सेवा के दौरान मेरे अनुज मनोज राम को जान गंवानी पङी। सभी को वीर शहीद मनोज से  प्रेरणा लेकर देश के लिए मर मिटने का संकल्प लेना चाहिए जो वीर सपूत शहीद नायब सूबेदार मनोज के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक राम तथा संचालन शाहपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी  के अध्यक्ष राकेश कुमार त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर पूर्व मुखिया प्रतिनिधि धनेश्वर राय, अमरनाथ ओझा, पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि सुनील साह, युवा कांग्रेस नेता राजेश तिवारी, टप्पू तिवारी, रामदेव राम, योगेन्द्र पासवान, रमेश ठाकुर, लाल बाबू राम, रामाश्रय पासवान, मंजी रजक, शिवनाथ पासवान, दहारी पासवान, राहुल तिवारी, कौशल पासवान, वीरेंद्र ठाकुर, घुरफेकन राम, सूबेदार सतीश कुमार, उदय राम, गिदिक राम, किशुन कुमार राम, बिंकेश पासवान, पंकज कुमार,सत्येन्द्र कुमार, मंजीत कुमार, दीपक कुमार, अरूण कुमार, शिव कुमार, प्रमोद कुमार, बीरबल राम आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:बिना लड़ाई के मांग पूरी नही होती, कर्मचारियों के धरनास्थल पर बोले महामंत्री ब्रजकिशोर सिंह।

rktvnews

दरभंगा:जिला प्रशासन द्वारा रक्तदान शिविर का भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर के बखोरापुर में उद्योगपति और समाज सेवी अजय सिंह के पुत्र के मुण्डन संस्कार समारोह में कई राजनीतिक हस्तियों ने की शिरकत।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 02 नवंबर 25

rktvnews

अब भी है दूर बहुत सावन! :डॉ ब्रजेन्द्र नारायण द्विवेदी” शैलेश”

rktvnews

जिलाधिकारी ने अपीलार्थियों की सुनी फरियाद।

rktvnews

Leave a Comment