RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : 40 कार्टून अंग्रेजी शराब, 1 कट्टा व 5 जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार।

40 कार्टून अंग्रेजी शराब, एक कट्टा व पाँच जिंदा कारतूस का अवलोकन करते एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह व थानाध्यक्ष सुशांत कुमार

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 24 मार्च। भोजपुर जिला के बहोरनपुर थानाध्यक्ष सुशांत कुमार ने पुलिस बल के साथ गुप्त सूचना के आधार पर लच्छू टोला गाँव के पास से 40 कार्टून अंग्रेजी शराब, एक कट्टा और पाँच जिंदा कारतूस के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उक्त शराब, एक कट्टा और 5 जिंदा कारतूस  के साथ 3 मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। पुलिस ने एक शराब तस्कर विजय कुमार प्रसाद उर्फ शेठी को गिरफ्तार कर लिया। वह बिहिया थाना क्षेत्र के बेलवनिया गाँव का रहने वाला बताया जाता है। पुलिस को देख अन्य शराब तस्कर फरार हो गये। पुलिस ने 40 कार्टून मे 180 एम एल का 1920 पीस फ्रुटीनुमा 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद किया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 345.6 लीटर है। इस संबंध में बहोरनपुर थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद संशोधित अधिनियम 2018 की धारा 30(ए) और 25(1-बी)ए/26/35 आर्म्स एक्ट के तहत   कांड संख्या 35/25 दिनांक 24/3/2025 दर्ज किया गया है। पुलिस ने विजय कुमार प्रसाद उर्फ शेठी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जगदीशपुर के एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इस आशय की जानकारी दी।

Related posts

बागपत:शीत लहर के दृष्टिगत गरीब असहाय व्यक्तियों को किए गए कंबल वितरित।

rktvnews

बागपत:डीएम अस्मिता लाल की अध्यक्षता में छोटी एवं सहायक नदियों के पुनरोद्धार की हुई समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के त्रिदांडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय में स्वीप कोषांग द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

rktvnews

आगामी चुनाव में हमारी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लडेगी-ओवैसी ।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया।

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय टेलीकॉम समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment