RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया नंदनगढ़ महोत्सव-2025

जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय के कर-कमलों से हुआ नंदनगढ़ महोत्सव का शुभारंभ।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)23 मार्च।चंपारण ऐतिहासिक लौरिया के साहू जैन उच्च विद्यालय में आज जिला पदाधिकारी दिनेश कुमार राय के द्वारा दीप-प्रज्ज्वलन के साथ नंदनगढ़ महोत्सव-2025 का शानदार आगाज किया गया।
दीप-प्रज्ज्वलन के पश्चात बिहार गौरव गीत की प्रस्तुति स्थानीय कलाकारों के द्वारा की गई। ततपश्चात लौरिया सहित पश्चिम चम्पारण का संक्षिप्त परिचय देते शार्ट फ़िल्म का प्रसारण किया गया।
कार्यक्रम देर रात तक चला जिसमें स्थानीय कलाकार के साथ ही भोजपुरी क्षेत्र की जाने माने गायक/गायिका, विधायक सह लोकप्रिय कलाकार विनय बिहारी, अनुपमा यादव, असलम कौव्वाल, हरिशंकर मिश्रा, प्रीति सिंह परिहार, बालेन्दु मिश्रा, मास्टर विकास, ममता महतो सहित लगभग दो दर्जन कलाकारों द्वारा हिन्दी और भोजपुरी में गाने प्रस्तुत कर समा को बांधे रखा।
इस अवसर पर विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह, विनय बिहारी,भागीरथी देवी, विधान पार्षद, भीसम सहनी, सौरभ कुमार, अन्य जनप्रतिनिधिगण, जिला पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, दिनेश कुमार राय, पुलिस अधीक्षक, बेतिया, शौर्य सुमन, पुलिस अधीक्षक, बगहा सुशांत सरोज, अनुमंडल पदाधिकारी, बगहा गौरव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, नरकटियागंज, सूर्य प्रकाश गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया, विनोद कुमार सिंह, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, राकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

बागपत:पौराणिक परशुरामेश्वर महादेव मंदिर के जीणोद्धार एवं परशुरामेश्वर महादेव मंदिर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने के लिए 44 करोड़ का भेजा जाएगा शासन को प्रस्ताव।

rktvnews

ग्राम पंचायत स्तर पर डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के लिए श्री गिरिराज सिंह ने समर्थ अभियान का शुभारंभ किया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश में वितरित होने वाली राशन सामग्री में श्रीअन्न को शामिल किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:घर के सामने से बाइक चोरी की प्राथमिकी।

rktvnews

भोजपुर:वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे में छूट के लिए 23 मार्च को होगा महाधरना : धीरेंद्र प्रसाद सिंह

rktvnews

Leave a Comment