RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी चंपारण: ‘चलो गांव की ओर’ अंतर्गत उप विकास आयुक्त ने ग्रामीण विभाग के कार्यों का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/मोतिहारी ( पूर्वी चंपारण)18 मार्च। आज उप विकास आयुक्त शंभू शरण पांडे के द्वारा चकिया प्रखंड में चलो गाँव की ओर अंतर्गत ग्रामीण विकास के कार्यों में आवास सर्वेक्षण के कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सागर पंचायत एवं मधुरापुर पंचायत के महादलित टोला में आवास से छूटे हुए लाभुकों से वार्ता किया गया। वहीं पर उनका शौचालय निर्माण कार्य आरंभ कराया गया।
इसके पश्चात लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत पंचायत में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण एवं उद्घाटन किया गया। प्रतिदिन डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, उसका पृथक्कीकरण एवं जैविक खाद निर्माण के लिए निदेश दिया गया।
उप विकास आयुक्त के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी, चकिया एवं पंचायत सचिव को स्वच्छता पर्यवेक्षक के कार्यालय, शौचालय एवं ई रिक्शा के लिए चार्जिंग पॉइंट सुविधा नहीं रहने पर नाराजगी जताई गई एवं चार्जिंग सुविधा सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। यहां पर ग्रामीणों को हरा एवं नीला डस्टबीन के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया एवं छूटे हुए घरों में एक माह में शौचालय निर्माण पूर्ण कराने का निदेश दिया गया।
मनरेगा के अंतर्गत खेल मैदान के लिए पंचायत में स्थल का निरीक्षण किया गया साथ ही तालाब का भी निरीक्षण किया गया।
पंचायत में निर्माण किए जा रहे पंचायत सरकार भवन एवं मुख्य मंत्री ग्रामीण सोलर लाइट का निरीक्षण किया गया.
आज के निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त के साथ निदेशक डीआरडीए, जिला समन्वयक लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, वरीय लेखा पदाधिकारी डीआरडीए, ब्रेडा के कनीय अनियंता, प्रखंड समन्वयक, डीपीओ, पीओ मनरेगा उपस्थित थे।

Related posts

दिव्यांग उद्यमियों के सामान और कौशल को प्रदर्शित करने वाला दिव्य कला मेला भोपाल में शुरू।

rktvnews

जयपुर:सिंधी भाषा बचेगी तो ही संस्कृति की रक्षा हो पाएगी : विधानसभा अध्यक्ष

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

यूआईडीएआई निवासियों के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए आधार ऑपरेटरों की क्षमता निर्माण को बढ़ा रहा है

rktvnews

उत्तर प्रदेश:बाबा साहब ने कहा था कि शिक्षित बनो, यदि आप शिक्षित रहेंगे, तो अपने कर्तव्यों से कभी विचलित नहीं होंगे: योगी आदित्यनाथ

rktvnews

मुजफ्फरपुर:निर्वाचक सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता पर जोर।

rktvnews

Leave a Comment