RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखण्ड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में 7वीं स्टेट ब्राॅडबैण्ड कमेटी की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/देहरादून ( उत्तराखंड)18 मार्च।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में 7वीं स्टेट ब्राॅडबैण्ड कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान 1 अप्रैल 2025 से आरम्भ होने वाले नेशनल ब्राॅडबैण्ड मिशन 2.0 (एनबीएम) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य सचिव ने राज्य के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में सर्वव्यापी एवं समान ब्राॅडबैण्ड सेवाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में नेशनल ब्राॅडबैण्ड मिशन 2.0 के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी एवं प्रतिस्पर्धात्मक कनेक्टिविटी हेतु सेटेलाइट ब्राॅडबैण्ड को प्रोत्साहित किया जाए। सीएस ने पिटकुल व यूपीसीएल की मदद से आप्टिकल ग्राउण्ड वायर के उपयोग के प्रोत्साहन हेतु भी निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि बीएसएनएल 4जी सेचुरेशन स्कीम का कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करे। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा ई-सेवाएं प्रदान करने को लेकर एफटीटीएच की उपयोगिता के सम्बन्ध में आईटी विभाग को नियमित माॅनिटरिंग के निर्देश दिए। भारतनेट स्कीम के तहत राज्य के 1819 ग्राम पंचायतों में 14516 एफटीटीएच कनेक्शन दिए जा चुके हैं। सीएस ने बीएसएनएल से अवशेष 19 ONTs (Optical Network Terminals) में विद्युत कनेक्शन शीघ्र प्रदान करने के निर्देश दिए।
भारतनेट स्कीम की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने भारतनेट इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित विभिन्न ग्रामीण योजनाओं एवं सेवाओं के संचालन की माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली के खंभों पर एरियल केबल्स के रेगुलराइजेशन हेतु पाॅलिसी फ्रेमवर्क को जल्द से जल्द लागू करने हेतु आईटी विभाग, यूपीसीएल, शहरी विकास विभाग एवं स्मार्ट सिटी को निर्देश दिए।
इस दौरान बैठक में अपर सचिव निकिता खण्डेलवाल, विनीत कुमार सहित एडीजी टेलीकाॅम राकेश कुमार सहित आईटी विभाग, बीएसएनएल, यूपीसीएल एवं पिटकुल के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

पटना:वरेण्य कवि और महान भाषा-वैज्ञानिक थे डा मुरलीधर श्रीवास्तव ‘शेखर’,पद्मश्री रवीन्द्र राजहंस ने व्यंग्य-साहित्य को दिए अभिनव आयाम : डॉ सुलभ

rktvnews

भोजपुर: तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव हेतु रवाना हुए कलाकार,भिखारी ठाकुर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

rktvnews

वित्त वर्ष 2024 में खनन क्षेत्र में रिकॉर्ड उत्पादन,प्रमुख खनिजों और एल्युमीनियम धातु के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि।

rktvnews

चतरा:आगामी विधान सभा आम चुनाव-2024 के निमित निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा ने किया बैठक।

rktvnews

हजरत इमाम हुसैन (एएस) का बलिदान धर्म के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता हैं: प्रधानमंत्री

rktvnews

उज्जैन:श्रावण के पहले सोमवार भगवान श्री महाकाल मनमहेश स्‍वरूप में निकले नगर भ्रमण पर।

rktvnews

Leave a Comment