RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:मुख्यमंत्री ने ‘हर घर नल का जल’ निश्चय अन्तर्गत 7166 करोड़ 6 लाख रूपये लागत की जलापूर्ति योजनाओं / भवन संरचनाओं का किया उद्घाटन एवं शिलान्यास।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)18 मार्च।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1, अण्णे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में रिमोट के माध्यम से ‘हर घर नल का जल’ निश्चय अन्तर्गत 7,166 करोड़ 6 लाख रूपये लागत की जलापूर्ति योजनाओं / भवन संरचनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 83 करोड़ रूपये लागत की लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मुख्यालय भवन का भी शिलान्यास किया।
कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने बताया कि राज्य के लोगों को नियमित व निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करायी जा रही है। पेयजल गुणवत्ता के राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप राज्य सरकार सभी ग्रामीण परिवारों को 70 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन की दर से जलापूर्ति कर रही है जो राष्ट्रीय औसत से 16 लीटर अधिक है। ‘हर घर नल का जल’ निश्चय अन्तर्गत निर्मित सभी जलापूत्ति योजनाओं का संचालन एवं रख-रखाव लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘हर घर नल का जल’ योजना की प्रशंसा पूरे देश में हो रही है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन योजनाओं का आज शिलान्यास किया गया है उसे ससमय पूर्ण करें। ‘हर घर नल का जल’ योजना का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से करते रहें। सभी चीजों का मेंटेनेंस हो। हमलोगों का उद्देश्य है कि लोगों को नियमित रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो, इसमें किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने हरित पौधा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की योजनाओं पर आधारित एक लघु फिल्म प्रस्तुत की गयी।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के विशेष सचिव संजीव कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिलों के जिलाधिकारी एवं लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के अधिकारी जुड़े हुये थे।

Related posts

भोजपुर: जिला समाहरणालय में आयोजित की गई तरंग चित्रकला प्रदर्शनी।

rktvnews

पटना:आनन्द ही नहीं स्वास्थ्य और ऊर्जा भी प्रदान करता है संगीत : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

केंद्रीय मंत्री किरेन श्री किरेन रीजीजू ने पृथ्वी विज्ञान में एनसीपीओआर के योगदान की सराहना की और हिमालयी क्षेत्र में अनुसंधान गतिविधियों के विस्तार की आवश्यकता पर बल दिया

rktvnews

संकटग्रस्त प्रजातियों के संरक्षण के लिए प्रयास।

rktvnews

राष्ट्रपति हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुईं।

rktvnews

वायु सेना स्टेशन तंजावुर में हेलीकाप्टर यूनिट शामिल की गई।

rktvnews

Leave a Comment