RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:दौसा के पावटा गांव में धूमधाम से खेली गई ‘डोलची होली’।

डोलची होली’ जैसे आयोजन हमारी संस्कृति और धरोहर को सहेजते हैं : गृह राज्य मंत्री

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)15 मार्च। दौसा जिले के महवा इलाके के पावटा गांव में शनिवार को ऐतिहासिक डोलची होली का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम थे।
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम इस आयोजन में विशेष रूप से शामिल हुए और स्थानीय लोगों के साथ होली का आनंद लिया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह परंपरा हमारी संस्कृति और धरोहर को सहेजने का काम करती है। उन्होंने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं और शहीद बल्लू सिंह को नमन किया।
डोलची होली की यह अनूठी परंपरा शहीद बल्लू सिंह की याद में मनाई जाती है, जिसे लेकर देवर-भाभी के बीच रंगों और पानी से सराबोर होली खेली गई। ग्राम पंचायत स्तर पर इसके पुख्ता इंतजाम किए गए। गांव के हदीरा मैदान में दूर दराज से आने वाले हजारों लोगों के लिए बैठने और देखने की व्यवस्था की गई। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस दौरान अनेक वरिष्ठ लोग मौजूद थे।
डोलची होली को देखने के लिए दूर-दूर से लोगों का हुजूम उमड़ा और पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
डोलची होली की यह परंपरा पावटा गांव की खास पहचान है, जहां पानी से भरी डोलचियों के जरिए देवर-भाभी एक-दूसरे पर पानी डालते हैं और उत्सव का आनंद लेते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह परंपरा भाईचारे और सौहार्द्र का प्रतीक है। रात्रि को डोलची होली के मैदान में नौटंकी का भी आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि शहीद बल्लू सिंह जिले के पावटा गाँव के एक वीर योद्धा थे। उनकी स्मृति में पावटा में होली के बाद दूज को ‘डोलची होली’ का आयोजन किया जाता है, जिसमें लोग एक-दूसरे की पीठ पर डोलची से पानी की बौछार मारकर शहीद बल्लू सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Related posts

एसडीपीओ ने किया करनामेपुर ओपी का निरीक्षण।

rktvnews

महिलाओं की आवाज, इच्छाशक्ति और एजेंसी को सशक्त बनाने के उद्देश्य के साथ कार्यक्रम में लैंगिक मुख्यधारा के लिये दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन लक्षित प्रयास किए गए हैं : चरणजीत सिंह

rktvnews

केरल के निकायों में भाजपा की जीत का नैरेटिव और जमीनी हकीकत।

rktvnews

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में रिक्तियां।

rktvnews

भारत-श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन को संबोधित करने कोलंबो पहुँचे विश्व रंग के निदेशक संतोष चौबे और विश्व रंग परिवार के सदस्य।

rktvnews

रांची:जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (जीतो) जेबीएन कनेक्टर की प्रथम सभा का आयोजन संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment