RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: भाजपा कार्यकर्ता के निधन से शोक ,नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यक्त की शोक संवेदना।

दिवंगत डॉ रमेश कुमार सिन्हा उर्फ़ करण जी(फाइल फोटो)

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)09 मार्च।भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता डाँ.रमेश कुमार सिन्हा उर्फ करण जी का रविवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा दुःख व्यक्त किया। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने करण जी के आकस्मिक निधन होने पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि करण जी ने अपना पूरा जीवन भाजपा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने जिला भाजपा में लंबे समय तक मीडिया प्रभारी व कार्यालय प्रभारी के दायित्व को बहुत अच्छी तरह निभाया।उनके जाने से पार्टी को अपुरणीय क्षति हुआ है।इस दुख की घड़ी में भाजपा भोजपुर उनके परिवार के साथ है।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि करण जी के निधन की खबर हम सभी को मर्माहत करने वाला है।उनके जैसा सहनशील और पार्टी के लिए समर्पित व्यक्तित्व के कार्यकर्ता मिलना असंभव है। भगवान उनकी आत्मा को शांति और परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।
आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,विधानपरिषद सभापति अवधेश नारायण सिंह,विधायक विशाल प्रशांत,विधानपार्षद जीवन कुमार, मेयर इंदु देवी,उप मेयर किरण देवी,पूर्व विधायक संजय सिंह टाईगर, मुनी देवी,शिवेश राम,मिथिलेश कुशवाहा, हरेन्द्र पांडेय,धीरेन्द्र सिंह,प्रेम रंजन चतुर्वेदी, राजेन्द्र तिवारी,सूर्यकांत पांडेय, प्रहलाद राय,उदय प्रताप स़िह,प्रेम पंकज ललन,सतीश भट्ट,कौशल यादव,मीरा यादव,राजकुमार कुशवाहा, मधु मिश्रा, संतोष चंद्रवंशी, अरविन्द पांडेय,संजय कुमार सिंह,संतोष तिवारी, धीरज सिंह,निशांत सेंगर,ममता सिंह,विभु जैन,अजय सिंह,जीतु चौरसिया आदि नेताओं ओर कार्यकताओं ने अपनी संवेदना व्यक्त की।

Related posts

मुख्यमंत्री चौहान ने माँ नर्मदा के पूजन-अर्चन से की दिन की शुरूआत, अमर कंठेश्वर शिव का किया रुद्राभिषेक!प्रदेश की समृद्धि और नागरिकों की खुशहाली की कामना की

rktvnews

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में लिया गया बड़ा निर्णय : उद्योग विभाग को सौंपा जाएगा जशप्योर का ट्रेडमार्क

rktvnews

राजस्थान:राजीविका रंगोत्सव 2025′: ग्रामीण महिला उद्यमशीलता का उत्सव ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में राजीविका का अहम योगदान:मुख्य सचिव

rktvnews

भोजपुर:रेड क्रॉस सोसायटी भोजपुर इकाई ने जवनिया में बाढ़ पीड़ितो में किया राहत समाग्री वितरित।

rktvnews

इंदौर: भारत बनाम न्यूज़ीलैंड क्रिकेट मैच के टिकटों की धोखाधड़ी से रहे सतर्क व सावधान!

rktvnews

सांसद सुनील कुमार सिंह ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के सौंदर्यकरण कार्य का किया निरीक्षण!खेल में रुचि रखने वाले जिला के युवाओं के लिए स्टेडियम होगा वरदान साबित।

rktvnews

Leave a Comment