RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:मुख्यमंत्री से आईफा आयोजन समिति के सदस्यों ने की मुलाकात, आईफा अवार्ड्स समारोह में शामिल होने का दिया निमंत्रण।

RKTV NEWS/जयपुर (राजस्थान) 04 मार्च। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मंगलवार को आईफा अवार्ड्स आयोजन समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात कर आईफा अवार्ड्स समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। समिति सदस्यों ने 8 एवं 9 मार्च को जयपुर में आयोजित होने वाले समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री से उनकी गरिमामयी उपस्थिति के लिए अनुरोध किया।
इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय शिखर अग्रवाल, शासन सचिव पर्यटन रवि जैन, आईफा अवार्ड्स आयोजन समिति के सदस्य सब्बास जोसेफ, विराफ सरकारी, आन्द्रे टिमिन्स सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि इंटरनेशनल इंडियन फिल्म एकेडमी अवार्ड्स (आईफा) अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त एक महत्वपूर्ण फिल्म पुरस्कार समारोह है जो कि मुख्य रूप से विदेश में ही आयोजित होता रहा है। मुम्बई के बाद भारत में दूसरी बार इसका आयोजन राजस्थान की राजधानी जयपुर में होने जा रहा है।

Related posts

भारत की पहली महिला स्वतंत्रता सेनानी एक बार फिर प्रेरणा देने लौटी हैं, लेकर आई हैं देवी चौधुरानी का क्रांतिकारी टीज़र, जिसमें प्रसेंजीत चटर्जी और स्राबंती चटर्जी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

rktvnews

दरभंगा:मुख्य सचिव की अध्यक्षता में धान अधिप्राप्ति को लेकर हुई बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के चित्रकूट स्थित तुलसी पीठ में एक कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

देहरादून: राज्यपाल ने उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक ‘‘समिट्सः द जर्नी ऑफ उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक’’ का किया विमोचन।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण कर औद्योगिक इकाइयों का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति तथा भूमि उपलब्धता की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment