RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: विधान पार्षद ने किया अमर शहीद जगदेव प्रसाद ट्रस्ट सह शोध संस्थान के भवन के जीर्णोद्वार कार्य का शिलान्यास।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 मार्च। रविवार को अमर शहीद जगदेव प्रसाद ट्रस्ट सह शोध संस्थान,जगदेव नगर आरा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं जद यू के एम.एल.सी श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने शोध संस्थान के द्वितीय तल के लिए 14,99941 रुपए की राशि से निर्माण हेतु शिलापट्ट का अनावरण किया।उन्होंने कहा कि हमारे महापुरुषों की विचार धारा को जन जन तक पहुंचाना हमारा प्राथमिक उद्देश्य होना चाहिए।सभी शोषित और वंचित समाज को जागरूक करके ही इस कार्य को पूर्ण किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि जगदेव बाबू के स्मृति में इस भवन के निरंतर विकास के लिए सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।
इस अवसर पर शोध संस्थान के अध्यक्ष अभिषेक कुमार मेहता ने संकल्प लिया कि द्वितीय तल के निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने के पश्चात तृतीय तल के निर्माण हेतु हम सभी प्रयास करेंगे। संस्थान के कोषाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने पूर्व में आय-व्यय के संबंध में स्पष्ट रूप से कहा कि मेरे देखरेख में जो भी आय-व्यय हुआ उसमें पूर्ण रूप से पारदर्शिता का पालन किया गया है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम असरे सिंह यादव,आकाश कुमार मेहता, सोनम पटेल, प्रतीक कुमार, चंदन कुमार ठाकुर, रमेश कुमार यादव, लालबहादुर महतो, लोहा महतो ,प्रवीण राम, उमेश कुमार सिंह, मनसा कुमार राम, सुधांशु कुमार, द्वारका सिंह, जयशंकर सिंह, रूपचंद जी, निर्मल सिंह, अशोक यादव, राजू यादव, प्रभात कुमार, सत्येंद्र कुमार सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, राहुल कुमार उर्फ राजा पासवान, प्रियांशु कुशवाहा,सुधीर कुमार, शशि कुमार सक्सेना,धर्मेंद्र सिंह, दिनेश कुमार सिंह,बीके सिंह बौद्ध, रमेश कुमार राम,सोनम पटेल, अमित कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए ।

Related posts

“राष्ट्रीय कर्मयोगी जन सेवा कार्यक्रम” के तहत इंटरैक्टिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुरी लोकगीत कजरी बिरहा से श्रोतागण क़ो भाव विभोर कर दिया.. गायिका रिंकी पाण्डेय ने।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला के सफल संचालन को लेकर बैठक का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने बिहार कोकिला शारदा सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

चतरा:संविधान दिवस के मौके पर समाहरणालय चतरा समेत सभी सरकारी कार्यालय के पदाधिकारियों/ कर्मियों ने लिया संविधान के अनुपालन का संकल्प।

rktvnews

भोजपुर: शहीद के श्रद्धांजलि सभा मे निकली तिरंगा यात्रा।

rktvnews

Leave a Comment