RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि ईपीआईसी संख्या दोहराने का मतलब डुप्लिकेट/फर्जी मतदाता नहीं है।

दो अलग-अलग राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों द्वारा समान अल्‍फान्यूमेरिक श्रृंखला के उपयोग के कारण डुप्लिकेट ईपीआईसी नंबर के कुछ मामले।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 02 मार्च।चुनाव आयोग ने कुछ सोशल मीडिया पोस्ट और मीडिया रिपोर्टों का संज्ञान लिया है, जिसमें दो अलग-अलग राज्यों के मतदाताओं के समान ईपीआईसी नंबर होने के मुद्दे को उठाया गया है। इस संबंध में, यह स्पष्ट किया जाता है कि कुछ मतदाताओं के ईपीआईसी नंबर समान हो सकते हैं, लेकिन समान ईपीआईसी नंबर वाले मतदाताओं के लिए जनसांख्यिकीय विवरण, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र और मतदान केंद्र सहित अन्य विवरण अलग-अलग हैं। ईपीआईसी नंबर चाहे जो भी हो, कोई भी मतदाता अपने राज्य/केंद्र शासित प्रदेश के अपने संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर ही वोट डाल सकता है, जहां उसका नाम मतदाता सूची में दर्ज है और कहीं और नहीं।
विभिन्न राज्यों/संघ शासित प्रदेशों के कुछ मतदाताओं को समान ईपीआईसी संख्या/श्रृंखला का आवंटन सभी राज्यों/संघ शासित प्रदेशों के मतदाता सूची डेटाबेस को ईआरओएनईटी प्लेटफॉर्म पर स्थानांतरित करने से पहले अपनाई गई विकेंद्रीकृत और मैन्युअल प्रणाली के कारण हुआ। इसके परिणामस्वरूप कुछ राज्य/संघ शासित प्रदेशों के सीईओ कार्यालयों ने एक ही ईपीआईसी अल्‍फान्‍यूमेरिक श्रृंखला का उपयोग किया और विभिन्न राज्यों/संघ शासित प्रदेशों के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को डुप्लिकेट ईपीआईसी संख्या आवंटित किए जाने की संभावना बनी रही।
हालांकि, किसी भी आशंका को दूर करने के लिए, आयोग ने पंजीकृत मतदाताओं को अनूठा ईपीआईसी नंबर आवंटित करने का निर्णय लिया है। डुप्लिकेट ईपीआईसी नंबर के किसी भी मामले को एक अनूठा ईपीआईसी नंबर आवंटित करके ठीक किया जाएगा। इस प्रक्रिया की सहायता के लिए ईआरओएनईटी 2.0 प्लेटफार्म को अपडेट किया जाएगा।

Related posts

राष्ट्रीय पर्यावरण एवं जल संरक्षण क्षेत्र में कार्य करने वाले नामचीन हस्तियों को परिवर्तन संस्था द्वारा सम्मान कार्यक्रम कतिपय कारणों से स्थगित।

rktvnews

बक्सर:डीएम और एसपी ने किया विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय का बजट सर्वसम्मति से पारित।

rktvnews

भोजपुर:स्वच्छता की सेवा कार्यक्रम में युवाओं के सहभागिता से ही जिला स्वच्छ एवं सुंदर बनेगा : निदेशक डीआरडीए

rktvnews

चतरा:30 अगस्त से 15 सितंबर तक जिले के विभिन्न प्रखंड के पंचायतों में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात- शिक्षा ही समाज की प्रगति का आधार: मुख्यमंत्री

rktvnews

Leave a Comment