RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: युवा जदयू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मनाया जन्मदिन।

RKTV NEWS/आरा( भोजपुर)02 मार्च। शनिवार को युवा जदयू के जिला अध्यक्ष मोनू यादव और महानगर अध्यक्ष विशाल पाण्डेय के नेतृत्व में आरा परिषदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का 75 वां जन्म दिवस काफी धूमधाम एवं उत्साहपूर्वक केक काट कर और एक आम का फलदार वृक्ष लगाकर मनाया गया। मुख्यमंत्री के जन्म दिन के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह बिहार विधान परिषद के सदस्य श्रीभगवान सिंह कुशवाहा मौजूद रहे और उन्होंने कहा कि जन्मदिन के शुभ अवसर पर 62000 शिक्षकों को निवृत्ति पत्र बाटा गया। राज्य के विकास के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी ने अनेक योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया बिहार के विकास का अनुपम मिशाल पेश किया।
वही युवा जदयू के जिला अध्यक्ष मोनू यादव ने कहा कि बिहार के युवा समझ गये है कि रोजगार मतलब नीतीश सरकार। आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी द्वारा आगामी बिहार विधान सभा चुनाव तक 12 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी प्रदान कर दिया जाएगा। बिहार के युवा मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये जा रहे सरकारी नौकरी के लिए सदैव मुख्यमंत्री जी का आभारी रहेंगे। इस अवसर पर युवा जदयू के प्रदेश सचिव देव शर्मा, शंभूनाथ सिंह,अमित कुशवाहा,प्रतिम कुशवाहा,राजू यादव,राकेश रौशन, संजीत कुशवाहा,नारायण पांडेय, बिच्छू कुशवाहा इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related posts

जितने अमीर होते है नेता उन्हीं के करीब होते है: रघुपति यादव

rktvnews

भोपाल:मानव संग्रहालय में 15 दिवसीय प्रोडक्शन ओरिएंटेड कुचिपुड़ी नृत्य ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का आयोजन 1 जून से।

rktvnews

सेल ने वैश्विक उपस्थिति को मजबूत बनाने के लिए दुबई में प्रतिनिधि कार्यालय का उद्घाटन किया।

rktvnews

पश्चिम चंपारण:उप विकास आयुक्त ने महनाकुली पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

कोटा के लिए ऐतिहासिक दिन- चम्बल रिवरफ्रंट की सौगात, विधानसभा अध्यक्ष ने किया उद्घाटन।

rktvnews

आईआईटी इंदौर के उज्जैन सैटेलाइट परिसर को मिली सैद्धांतिक स्वीकृति।

rktvnews

Leave a Comment