
आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 जनवरी। महादेव हनुमान मंदिर में सोमवार को जरूरतमंद चयनित लोगों को प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी दूसरी बार कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड पार्षद रेखा जैन, विशिष्ठ अतिथि संस्थापक प्रतिभा खोज समिति आनंद मोहन सिन्हा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष विशुद्ध विभू जैन, डॉक्टर विकास कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु श्री राम और श्री हनुमान जी महाराज की पूजा माल्यार्पण और प्रसाद समर्पण से हुआ।अध्यक्ष द्वारा मंदिर की गतिविधियों की जानकारी और कंबल वेटिंग की भावनाओं को सबके समक्ष में रखा। चयनित सभी महिलाओं को नाम पढ़कर कंबल पढ़कर वार्ड पार्षद द्वारा उन्हें ओढ़ाकर नववर्ष की शुभकामना सहित प्रदान किया गया। कंबल वितरण के बाद श्रीमती रेखा जैन नाम सभी महिलाओं को स्मरण दिलाया की मैं प्रतिवर्ष इस मंदिर में के सभी कार्यक्रमों में उपस्थित रहती हूं।जब भी मंदिर समिति के लोग बुलाते हैं और कमजोर लोगों को मदद करने के लिए सहयोगी बनकर खड़ी रहती हूं। कमजोर लोगों को मदद करने से आत्मिक संतुष्टि मिलती है आज सब लोग के साथ मिलकर अपनापन का भाव विकसित होता है। इस अवसर पर आनंद मोहन सिंह प्रताप कुमार डॉक्टर रमेश कुमार सिंह विजय प्रसाद प्रहलाद सिंह उर्फ पठान जी ललन प्रसाद जगदीश शाह आदि उपस्थित रहे।
