RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: भूमि विवाद एवं अवैध शराब की रोकथाम को ले डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से की समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)27 दिसंबर।आज जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया एवं पुलिस अधीक्षक भोजपुर मिस्टर राज द्वारा संयुक्त रूप से भूमि विवाद और अवैध शराब की रोकथाम के लिए समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया कि देसी शराब बनाने वाले व्यक्तियों की पहचान कर अभियान चलाते हुए उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने जप्त शराब के शीघ्र विनष्टीकरण का निर्देश भी संबंधित पदाधिकारियों को दिया।
जिलाधिकारी ने थानावार जप्त वाहनों की सूची तैयार कर उसे नीलामी के लिए अविलंब जिला कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। साथ ही, खनन से संबंधित वैकल्पिक रास्तों का चयन कर उनकी सूची जिला कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश सभी अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दिया।इसके अतिरिक्त, उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवाद से संबंधित सूची संबंधित थाना से प्राप्त कर उसे शीघ्र निपटाने की प्रक्रिया शुरू करें।
इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी,आरा सदर, पीरो, जगदीशपुर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,आरा सदर, पीरो, जगदीशपुर, सहायक आयुक्त,उत्पाद, जिला खनन पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी जिला राजस्व शाखा एवं अन्य उपस्थित थे।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवी मुंबई में इस्कॉन के श्री श्री राधा मदनमोहनजी मंदिर का उद्घाटन किया।

rktvnews

यह मोदी जी का अंतिम चुनाव साबित होने जा रहा है: शिवानंद तिवारी

rktvnews

राजस्थान:राइजिंग राजस्थान’ ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 को सफल बनाकर राजस्थान को गौरवान्वित करें’: मुख्य सचिव

rktvnews

रक्षा सचिव ने नोमैडिक एलीफेंट नामक भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास के समापन समारोह में भाग लिया।

rktvnews

लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

महिला कालेज में फाइलेरिया उन्मूलन और सामूहिक औषधि प्रशासन पर परिचर्चा।

rktvnews

Leave a Comment