RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

आरा सांसद ने लोकसभा में रसोईया बहनों के पक्ष में की आवाज बुलंद,कहा किया जाए मानदेय 15 हजार।

10 के बजाए 12 महीने का दिया जाए मानदेय।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )13 दिसम्बर।सासंद सुदामा प्रसाद ने आज शीतकालीन सत्र के शून्य काल मे अतिलोकमहत्व के विषय मे रसोईया बहनों से जुड़े सवाल को उठाया। उन्होंने बिहार में रसोईया बहनों के 15,000 रुपए मानदेय देने और साल में बारहों महीना देने की मांगों पर शून्यकाल डाला।
उन्होंने कहा कि मध्याह्न भोजन की केंद्र पोषित योजना के तहत विद्यायलयों में खाना बनाने वाली रसोईयों की स्थिति अत्यन्त ही दयनीय है। इसलिए सभी रसोईया कर्मियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए, मानदेय 1650 रुपये से बढ़ाकर 10,000 रुपये किया जाए, 3000 रुपये पेंशन और सेवानिवृत्ति पैकेज दिया जाए, मध्याह्न भोजन योजना का क्रियान्वयन एनजीओ के बजाय सरकार के अधीन किया जाए, मानदेय का भुगतान सभी 12 महीनों (वर्तमान 10 महीने से) का किया जाए।उन्होंने कहा की स्वतंत्र भारत में यह मजदूरी शर्मसार करने वाली है।
इसके पहले वे 13 दिसम्बर 2001 में संसद भवन पर हुए आतंकी हमले में शहीद लोकसभा के 9 कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
उक्त बातें चन्दन कुमार , निजी सचिव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश ने दी मकर संक्रांति और लोहड़ी की बधाई।

rktvnews

गिरीडीह:झारखंड स्थापना दिवस उत्सव, जनभागीदारी और विकास के संकल्प का प्रतीक है:उपायुक्त, रामनिवास यादव

rktvnews

रायपुर : चिरायु योजना से संवर रहा है जीवन।

rktvnews

जयपुर:जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली लोकसभा चुनाव के प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक।

rktvnews

सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स की वार्षिक मानसून सेल शुरू।

rktvnews

भोजपुर : विधायक ने अधिकारियों के संग की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

Leave a Comment