RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:महिला कॉलेज में ऑनलाइन बैंकिंग विषय पर परिचर्चा आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 सितंबर।महंत महिला कॉलेज,आरा, में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा ऑनलाइन बैंकिंग विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या डॉ मीना कुमारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि ऑनलाइन बैंकिंग हमारे जीवन को काफ़ी हद तक बदल दिया है। ऑनलाइन बैंकिंग से ग्राहकों को भौतिक शाखा में जाने की आवश्यकता कम हो जाती हैं तथा उनका समय और पैसा बचता हैं। इस अवसर पर अर्थशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ सुप्रिया झा ने बताया कि ऑनलाइन बैंकिंग आपके वित का प्रबंधन एक सहज अनुभव बनाती हैं, चाहे आप कही भी हो और ऑनलाइन बैंकिंग से लेन देन सरल हो जाता हैं जिससे ग्राहकों को बार – बार शाखा जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती हैं। मुख्य वक्ता के रूप में आई शाखा प्रबंधक नेहा पाण्डेय को प्रधानाचार्या ने फूलों का गुलदस्ता दे कर सम्मानित किया ।उनके साथ उनके सहयोगी जूही जी को भी सम्मानित किया। शाखा प्रबंधक ने छात्राओं को ऑनलाइन बैंकिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अर्थशास्त्र के डॉ अमरेश कुमार ने ऑनलाइन बैंकिंग के बारे में बताया कि ऑनलाइन खाता वितरण तक पहुंच प्रदान करती हैं, जिससे कागज़ी विवरण की आवश्यकता समाप्त हों जाती हैं। मंच का संचालन डॉ रजनी नरसरिया ने किया और बताया कि ऑनलाइन बैंकिंग जीवन का अभिन्न अंग हैं। इस अवसर पर डॉ, राजीव कुमार, डॉ मनोज कुमार, डॉ खुशबू, डॉ अंजू, डॉ प्रीति, डॉ राजबाला,डॉ जुगल प्रसाद, डॉ राकेश, डॉ शिवस्वरूप, डॉ स्वाति डॉ स्मृति डॉ संध्या डॉ रश्मि आदि, इस परिचर्चा में छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर के भाग लिया जिसमें खुशी, अदिति, दीपा, दीपाली, सलोनी, टोनी इत्यादि ने भाग लिया।

Related posts

गढ़वा: डीटीओ के निर्देश पर विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात के नियमों और सड़क – सुरक्षा के प्रति किया जा रहा जागरूक।

rktvnews

दुमका: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तकनीकी पदाधिकारियों संग महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का भव्य आगाज।

rktvnews

महिला कालेज,आरा में राष्ट्रमंडल दिवस पर शतरंज प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

राजस्थान:दीपावली पर्व पर विधानसभा अध्यक्ष की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं।

rktvnews

आईसीजी ने केरल तट के पास फंसे भारतीय मछुआरे की नाव का बचाव किया, जिसमें 11 लोग सवार थे।

rktvnews

Leave a Comment