RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा शहीद के निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर अंतिम संस्कार में हुए शामिल।

कटनी जिले के शहीद के परिवार के साथ है भाजपा और मध्यप्रदेश सरकार।

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 1 करोड़ का अनुदान।

घटना दुखद, लेकिन, देश और सेना पर हमेशा गर्व है:विष्णुदत्त शर्मा

RKTV NEWS/भोपाल(मध्यप्रदेश)07 सितंबर।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा के ग्राम हरदुआ निवासी सेना के जवान प्रदीप पटेल के शहीद होने पर उनके निवास पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं शहीद के पार्थिव शरीर को कंधा देकर अंतिम संस्कार में शामिल हुए और परिवार को ढांढस बंधाया। अंतिम संस्कार में कटनी जिले के प्रभारी मंत्री रावउदय प्रताप सिंह, प्रदेश शासन के मंत्री लखन पटेल, पूर्व मंत्री व विधायक संजय पाठक, विधायक प्रणव प्रभात पाण्डे, धीरेन्द्र बहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष दीपक टंडन, पूर्व महापौर पीतांबर टोपनानी उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 24 वर्षीय प्रदीप पटेल कटनी जिले के हरदुआ गांव के बेटे ही नहीं मध्यप्रदेश के लाड़ले वीर सपूत थे। उनके निधन से हम सब व पूरा देश और मध्यप्रदेश स्तब्ध है। यह घटना दुःखद है, लेकिन हमें अपने देश और देश की सेना पर गर्व है और हमेशा रहेगा। शहीद वीर सपूत प्रदीप पटेल के साथ पूरी भारतीय जनता पार्टी और मध्यप्रदेश की सरकार खड़ी है।

शहीद परिवार को मिलेंगी सभी शासकीय सुविधाएं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शहीद के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि घर के इकलौते बेटे के शहीद होने से हम सब दुखी हैं, लेकिन शहीद के परिवार को मध्यप्रदेश सरकार सभी शासकीय सुविधाएं देगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक करोड़ रूपए की सम्मान निधि देने की घोषणा की है। इसके साथ शहीद के परिवार को मिलने वाली अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

Related posts

राजस्थान:वित्त एवं विनियोग विधेयक पर चर्चा का प्रत्युत्तर- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी कई सौगातें।

rktvnews

त्रैमासिक जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) एवं समीक्षा समिति,(डीएलआरएसी)की बैठक संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 07 मार्च 25

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर वृद्धजन मतदाताओं को किया गया सम्मानित।

rktvnews

गांव गरीब किसान युवा के लिए समर्पित है मोदी सरकार : संजय सेठ

rktvnews

दोस्ती करना और निभाना कृष्ण सुदामा से सिखीए :आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

Leave a Comment