RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

भोजपुर:शहीद जवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे रघुपति यादव।

शहीद के पार्थिव शरीर के साथ रघुपति यादव

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 25 जून। आज पंजाब में सेवारत बीएसएफ के जवान बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के स्वर्गीय गुलजार ठाकुर के पुत्र शहीद जवान जगनारायण ठाकुर के पार्थिव शरीर पहुंचते ही गांव का माहौल गमगीन हो गया। शहीद के पार्थिव शरीर के आने की खबर पर पहुंचे बड़हरा विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी रघुपति यादव ने परिजनों को ढांढस बंधाया और शहीद जवान के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत आत्मा की चीर शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। सभी परिजनों का रोकर बुरा हाल था और बेसुध थे।मौके पर पहुंचे युवा नेता सह पूर्व विधायक प्रत्याशी बड़हरा रघुपति यादव ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए मांग करते हुए कहा की शहीद जवान देश की सेवा करते-करते शहीद हो गए हैं इसलिए उनके परिवार को सरकार से मिलने वाला लाभ को शीघ्र मिलना चाहिए साथ ही उन्होंने मांग करते हुए कहा की शहीद के दो बेटे हैं सरकार उन दोनों बच्चे को पढ़ाने का काम करें। रघुपति यादव ने शहीद जवान का गांव पर स्मारक बनवाए जाने की भी मांग की। रघुपति यादव ने बताया की जगनारायण ठाकुर जी बीएसएफ में थे और देश की सेवा करते-आ रहे थे लेकिन परसो ट्रेन से यात्रा के दरम्यान दुर्घटना के कारण इनकी मृत्यु हो गई थी। जिसकी जानकारी परिजनों को मिल गई थी।आज पार्थिव शरीर पैतृक गांव आया। शहीद जवान के दो पुत्र आशीष और आतिश है जो फिलहाल पढ़ाई करते हैं।

Related posts

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 25 लाख महिलाओं के खातों में 10 हजार रुपए की राशियों का किया अंतरण।

rktvnews

राजस्थान:राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय ,ग्लोबल मेडिकल टूरिज्म हब बनेगा राजस्थान।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागपत का किया निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 13 अगस्त 25

rktvnews

जितिन प्रसाद ने वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के राज्य मंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने रामगढ़ प्रखंड के महुबना क्षेत्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment