RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

चतरा:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के चतरा आगमन को लेकर उपायुक्त ने देर शाम जिले के अधिकारियों के साथ की बैठक।

चतरा/झारखंड 19 दिसंबर।मुख्यमंत्री झारखंड सरकार हेमंत सोरेन के 26 दिसंबर 2023 को निर्धारित चतरा के सिमरिया प्रखंड के करबला मैदान आगमन को लेकर उपायुक्त अबु इमरान ने समाहरणालय सभा कक्ष में जिले के वरीय पदाधिकारी व सभी कार्यालय प्रधान के साथ बैठक किया।
बैठक में मुख्य रूप से सुरक्षा व्यवस्था, विधि व्यवस्था, समेत अधिकारियों द्वारा की जा रही तायरियों की विस्तृत जानकारी लेते हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारी को कहा माननीय मुख्यमंत्री के आगमन तक कोई भी पदाधिकारी व कर्मी बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर नहीं रहेंगे और कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी आपस में समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करेंगे। साथ ही कहा माननीय मुख्यमंत्री के हाथों लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया जाना है और शिलान्यास व उद्घाटन भी किया जाना है।
इसके अलावे उपायुक्त ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम में प्राप्त आवेदन, निष्पादित आवेदन व ऑनलाइन इंट्री कार्य का बिंदुवार समीक्षा किया। उन्होंने कहा जो भी पेंडेंसी है उसका जल्द से जल्द निष्पादन करें।
उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीना, अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मंडल, सिविल सर्जन जगदीश प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर दास, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा अविनाश कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया अशोक प्रियदर्शी, जिला परिवहन पदाधिकारी इंद्र कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनिंदर भगत, कृषि पदाधिकारी अशोक सम्राट, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

गढ़वा:उप विकास आयुक्त एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने OSC एवं कुपोषण उपचार केंद्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

वाइस एडमिरल अजय कोचर, पीवीएसएम, एवीएसएम, एनएम ने नौसेना के 48वें उप-प्रमुख का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थानों के लिए 32 नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

बागपत:नवागंतुक जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बागपत के 31 वें जिलाधिकारी के रूप में किया कार्यभार ग्रहण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:01 नवंबर 23

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री अचानक पहुंचे मार्ट,ग्राहकों से की मुलाकात,ग्राहक बोले जीएसटी रिफॉर्म्स, बचत क्रांति।

rktvnews

Leave a Comment