RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

जिलाधिकारी ने की कर -करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की सितम्बर माह की मासिक समीक्षा बैठक।

बागपत/उत्तर प्रदेश 13 सितम्बर।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में कर – करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की अगस्त 2023 माह की समीक्षा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए उन्होंने कहा जिन विभागों को जो लक्ष्य मिला है उनके सापेक्ष महा की राजस्व प्राप्ति करें लक्ष्य के सापेक्ष अवश्य वसूली होनी चाहिए ।
जिलाधिकारी ने भू राजस्व 15.25लाख के लक्ष्य के सापेक्ष माह की राजस्व प्राप्ति 7.32लाख प्रतिशत48%, स्टांप तथा पंजीकरण का लक्ष्य1675लाख ,राजस्व प्राप्ति 1475.97प्रतिशत 88.12%, वाणिज्य कर 644.62लाख के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति 482.44लाख 74.84प्रतिशत,राज्य आबकारी शुल्क 1940 लाख माह का लक्ष्य राजस्व प्राप्ति 1529लाख78.84%,वाहन कर माल व यात्री कर लक्ष्य 823.18लाख के सापेक्ष राजस्व प्राप्ति 648.96 लाख 78.84%,विद्युत कर लक्ष्य 5890.00 लाख राजस्व प्राप्ति 4096लाख प्रतिशत 69.54%,वानिकी की लक्ष्य 30लाख राजस्व प्राप्ति 11.06 लाख प्रतिशत 36.87%,
खनन लक्ष्य 220 लाख राजस्व प्राप्ति 66.02 लाख प्रतिशत30.01% किया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करें और अधिकारियों में कार्य करने की ललक और जज्बा होना चाहिए मंडल व प्रदेश में अच्छी रैंकिंग जनपद की आनी चाहिए ।
जिलाधिकारी ने कर – करेत्तर एवं लक्ष्य वसूली के सम्बन्ध में उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि लम्बित राजस्व वादों का शीघ्र सुनवाई करके निस्तारण किया जाये ,स्टाम्प चोरी करने वालों पर पैनी नजर रखी जाए और उन्हें चिन्हित करते हुए उन पर प्रभावी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जनपद में समस्त एसडीएम तहसीलदार आरसी बकायेदारों पर कार्यवाही करें अधिकारी किसी भी मामले को अपने पास ना दबाए । सभी अधिकारी सरकार की मंशा के अनुरूप ईमानदार पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें जनता के लिए जनहित में कार्य करें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा, बागपत एसडीएम निकेत वर्मा, एसडीएम खेकड़ा ज्योति शर्मा ,तहसीलदार सहित समस्त सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

बिहार सरस मेले का विदेशी पर्यटक भी ले रहे आनंद।

rktvnews

राष्ट्रमंडल देशों के अध्यक्षों और पीठासीन अधिकारियों के 28वें सम्मेलन से इतर उपराष्ट्रपति ने ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स के स्पीकर से मुलाकात की।

rktvnews

भोजपुर:निशुल्क जांच शिविर का महापौर ने किया उद्घाटन।

rktvnews

क्षेत्र सहित सदर प्रखंड में मुहर्रम पर्व पर मुस्लिम समुदायों ने जाप नेता का किया स्वागत!हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों से प्रेरणा लेने की है जरूरत:रघुपति यादव

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के गिर सोमनाथ में विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित किया।

rktvnews

आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने नैनीताल के तल्लीताल बस अड्डे का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment