RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नीतीश सरकार के विरोध में हस्ताक्षर अभियान 9 अगस्त तक।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 01 अगस्त।भाजयुमो भोजपुर द्वारा आज शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। विधानसभा मार्च को लेकर भारतीय जनता पार्टी का कार्यक्रम चलाया गया था ।जिसमें नीतीश सरकार द्वारा भारतीय जनता पार्टी के निहत्थे प्रदर्शनकारी जो केवल विधानसभा तक मार्च का गए थे उन पर लाठी-डंडे की बौछार की गई ।कई महिलाओं को हाथ पैर तोड़ दिए गए ।केंद्रीय मंत्री सहित कई मंत्री विधायक को भी पीटा गया ।जिसके विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 24 जुलाई से 9 मार्च तक हर प्रमुख मंडल प्रखंड स्तर पर बैठक और हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है ।और नीतीश सरकार की अलोकतांत्रिक कार्यों को जनता के समक्ष रखा जा रहा है। इन के शासनकाल में हत्या लूट भ्रष्टाचार बलात्कार आदि के विरुद्ध में प्रदर्शन जारी रहेगा। जिला अध्यक्ष विभु जैन ने बताया कि हम सभी युवा गलत बातों को जनता तक ले जाएंगे इनकी कारगुजारी यों को भ्रष्टाचार लूट हत्या को जन-जन तक बताएंगे हम पुलिस के डर से चुप बैठने वाले नहीं हैं और आने वाले चुनाव में देश के युवा सभी भ्रष्टाचारियों को मतदान के माध्यम से इनका विरोध करेंगे। इन्हें जेल तक पहुंचाएंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री आशुतोष मिश्र ने किया। प्रमुख उपस्थित लोगों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश्वर राजेंद्र तिवारी नरेंद्र तिवारी अरविंद पांडे संतोष तिवारी राहुल सिंह अजीत स्वास्तिक पूर्व जिला मंत्री विवेक विहार विष्णु सिंह बजरंगी गुप्ता नारायण आदि रहे।

Related posts

भोजपुर:मझौला के नदी में डुबने से तीन लड़के की हुई मौत।

rktvnews

नववर्ष 2025 : ज्योतिषीय विश्लेषण:पूर्व के वर्षों की अपेक्षा शांत एवं विकासोन्मुख होगा।

rktvnews

भोजपुर: गोवर्धनपूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

हाई कोर्ट का फैसला महागठबंधन  सरकार की जीत : राहुल तिवारी  

rktvnews

12 सितंबर को आयोजित होने वाले एक पौधा आपके कार्यक्रम हेतु किया गया प्रचार।

rktvnews

रोहतास: डीएम और डीडीसी ने सदर अस्पताल सासाराम का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment