RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : पानी की तेज धार मे बहे दो युवक! छेर नदी डायवर्सन पर हुआ हादसा।

 

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 1 सितम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक हृदयविदारक घटना मे दो युवकों की मौत पानी की तेज धार मे बहने से हो गई। शाहपुर-बनाही सड़क पर मिशन स्कूल के पास छेर नदी मे बने डाइवर्शन पर मोटरसाइकिल से पार कर रहे दो युवक पानी की तेज धार मे बह गये। पानी की तेज धार मे बहे दोनों युवकों की पहचान सचिन रवानी (21 वर्ष) और संदीप रवानी (20 वर्ष) के रूप मे हुई है। दोनों शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या एक शोभी टोला के निवासी बताये जाते हैं। बताया जाता है कि शोभी टोला के तीन दोस्त कृष्णा यादव, सचिन रवानी और संदीप रवानी गाय का पगहा लेकर झरवाने के लिए बनकट गाँव जा रहे थे। मोटरसाइकिल सवार तीनों दोस्त छेर नदी पर बने डायवर्सन को पार कर रहे थे। इसी दौरान नदी के पानी के तेज धार मे युवक बहने लगे। मोटरसाइकिल सवार  युवक कृष्ण यादव को किसी तरह से बचा लिया गया जबकि दो अन्य युवक सचिन रवानी और संदीप रवानी पानी की तेज धार मे बह गये। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की मदद से दोनों युवक की तलाश शुरू कराई गई। सचिन रवानी का शव काफी मशक्कत के बाद बरामद कर लिया गया। पानी के तेज बहाव के कारण तलाशी अभियान मे परेशानी का सामना करना पड़ा। सचिन रवानी (21 वर्ष) शोभी टोला के जितेंद्र रवानी का पुत्र बताया जाता है। वह ट्रक चलाता था और राखी मे घर आया हुआ था। वह माता-पिता का एकलौता पुत्र बताया जाता है। संदीप रवानी (20 वर्ष) अनिल रवानी का पुत्र बताया जाता है। संदीप रवानी का शव नहीं मिल पाया है। रात होने के कारण तलाशी अभियान को रोक दिया गया। बुधवार को फिर तलाशी अभियान शुरू किया जायेगा। हादसे की सूचना मिलते ही तीनो युवकों के परिजन समेत शुभचिंतक घटना स्थल पर पहुँचे। मृत युवकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। शाहपुर सीओ आनंद प्रकाश और बिहिया के राजस्व अधिकारी (आरओ) राधेश्याम चौधरी भी घटनास्थल पर पहुँचे और वस्तुस्थिति की जानकारी ली। बहोरनपुर थाना अध्यक्ष अजय कुमार भी घटनास्थल पर उपस्थित थे। छेर नदी पर बन रहे पुल के निर्माण मे देरी होने के कारण ऐसी घटना घटित होने का आरोप स्थानीय लोगों द्वारा लगाया जा रहा है। आसपास के गाँव के लोगों तथा स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार की लापरवाही के कारण पुल के निर्माण मे देरी हुई है और प्रशासनिक लापरवाही के कारण ऐसी घटना घटित हुई है।

Related posts

झारखंड:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त के साथ की बैठक

rktvnews

आभा (एबीएचए) की स्कैन और शेयर सेवा ने देशभर में 3 करोड़ बाह्य रोगी विभाग पंजीकरण की सुविधा प्रदान की।

rktvnews

भोजपुर: वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा के दिशा बदलने को दिया आवेदन।

rktvnews

शर्म तो ज्ञान पर आएगी, न कि अंग्रेज़ी पर!

rktvnews

भोजपुर:देशी महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:जे पी सेनानी, कवि, संस्कृतिककर्मी पवन श्रीवास्तव की 71वीं जयंती मनाई गई।

rktvnews

Leave a Comment