RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत, दूसरे की हालत गंभीर, सड़क जाम कर ग्रामीणों का हंगामा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 जून।बड़हरा प्रखंड क्षेत्र के आरा-बड़हरा मुख्य मार्ग स्थित सेमरिया मोड़ के समीप बुधवार को 11 हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर टायर जलाया और घंटों सड़क जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार मनीछपरा गांव निवासी धनु राम (25 वर्ष) एवं शंकर राम (19 वर्ष) सेमरिया मोड़ के समीप लोहे के करकट से घेराबंदी का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार के संपर्क में लोहे का करकट आ गया। करंट का तेज झटका लगते ही दोनों मजदूर गंभीर रूप से झुलसकर गिर पड़े।घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने धनु राम को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल शंकर राम को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा रेफर कर दिया गया।
अशोक कुमार सिंह उर्फ रामबाबू सिंह भी मौके पर पहुंच गहरा दुख व्यक्त करते हुए बिजली विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि विभाग उपभोक्ताओं पर स्मार्ट मीटर लगाने का दबाव बनाता है, लेकिन जर्जर एवं खतरनाक बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने में विफल साबित हो रहा है। उन्होंने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने तथा क्षेत्र में झूल रहे बिजली तारों को अविलंब ठीक कराने की मांग की।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 22 अगस्त 24

rktvnews

झारखंड:कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने रांची स्थित राजकीय पिछड़ी जाति +2 बालिका उच्च विद्यालय का किया औचक निरीक्षण, छात्राओं से किया संवाद।

rktvnews

सरकार ने गेहूं की स्टॉक स्थिति की अनिर्वाय घोषणा करने का आदेश दिया।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 9347 लाभुकों का चयन।

rktvnews

राजस्थान:दिव्यांगजन कल्याण के उत्कृष्ट कार्य के लिए बाड़मेर जिला कलक्टर सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:कार्यशाला में फोटोग्राफरों को दी गई नई तकनीक की जानकारी व हुआ सम्मान : राकेश कुमार गुप्ता

rktvnews

Leave a Comment