RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:श्रावणी मेला झारखंड की पहचान हैं: मंत्री

मंत्री सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में आगामी राजकीय श्रावणी मेला, 2026 की तैयारियों को लेकर किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)01 जून।आज मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखण्ड सरकार सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में आयोजित आगामी राजकीय श्रावणी मेला, 2026 की तैयारियों को लेकर किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन देवघर परिसदन के सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त देवघर सौरभ कुमार भुवानिया एवं उपायुक्त दुमका अभिजीत सिन्हा ने एक-एक कर विभागवार मेला क्षेत्र में किये जाने वाले विभिन्न कार्यों के अलावा कार्यो के अद्यतन स्थिति एवं श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व नये तकनीकों के उपयोग से अवगत कराया।
इसके अलावे बैठक के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार द्वारा जानकारी दी गयी कि 31 जुलाई को राजकीय श्रावणी मेला का शुभारंभ है। ऐसे में सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में की जाने वाली तैयारियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष रूप से इंतजाम करने की आवश्यकता है, ताकि बाहर से आने देवतुल्य श्रद्धालु सुलभ व सुरक्षित जलार्पण के साथ एक अच्छी अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो। साथ ही उन्होंने राजकीय श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर (आउट ऑफ टर्न दर्शन) भीआईपी, भीभीआईपी दर्शन पर पूर्ण रूप से बंद रहने की बात कही, ताकि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि झारखण्ड राज्य का सबसे बड़ा मेला है, और झारखण्ड का मुकुट है। ऐसे में मेला के दौरान श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ की नगरी से मधुर स्मृति लेकर वापस लौटे यह हम सभी की जिम्मेवारी व जवाबदेही है। आगे राजकीय श्रावणी मेला के दौरान की जाने वाली तैयारियों की विभगार समीक्षा के क्रम में विद्युत आपूर्ति, पथ निर्माण विभाग, नगर निगम, जनसम्पर्क विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, भवन प्रमंडल एवं पुलिस विभाग द्वारा किये जाने वाले कार्यों पर विस्तृत चर्चा करते हुए ससमय सभी कार्यों को पूर्ण करने का निदेश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया गया। इसके अलावा माननीय मंत्री ने देवघर और बासुकीनाथ फोर लेन कार्य को मेला से पूर्व पूर्ण कराने की दिशा में समन्वय के साथ कार्य कराने का निर्देश दिया।
समीक्षा बैठक में सम्पूर्ण मेला क्षेत्र अन्तर्गत सुरक्षा के दृष्टिकोण से बनाये जाने वाले ओ०पी०, ट्रैफिक ओ0पी0, स्वास्थ्य केन्द्र, सूचना सह सहायता केन्द्र, विद्युत केन्द्र, पर्यटन केन्द्र, मातृत्व केन्द्र, के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बनाये जाने वाले टेंट सीटी, मेला क्षेत्र में शौचालय, पेयजल, स्नानगृह, कूड़ेदान, साफ-सफाई व कचड़ा उठाव की व्यवस्थाओं को चौबिसों घंटे दुरूस्त रखने का निदेश दिया। साथ ही मेला क्षेत्र में पथ प्रकाश, साज-सज्जा, तोरण द्वार एवं विद्युत आपूर्ति को लेकर सुरक्षात्मक उपायों के अलावा वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था की स्थिति को दुरूस्त करने का निदेश दिया। आगे मेला क्षेत्र में पूर्व की तरह क्यू आर कोड के माध्यम से फीडबैक सिस्टम को डेवलप करने का निदेश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को होने वाली समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत कराया जा सके, जिसके पश्चात संबंधित विभाग के द्वारा त्वरित समस्याओं का निराकरण किया जा सके।
इसके अलावे गर्मी को ध्यान में रखते हुए इंद्र वर्षा, मिस्ड कूलिंग सिस्टम की संख्या बढ़ाने के साथ मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और भी बेहतर करने की दिशा में कार्य करने का निदेश दिया। आगे समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने अपने अपने आवंटित कार्यों के अलावा किये जाने वाले कार्यों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही आगामी राजकीय श्रावणी मेला 2026 हेतु विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, अपराध नियंत्रण, वाहनों का पड़ाव स्थल, सुविधाजनक रूटलाईन के साथ साथ यातायात की सुव्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालु बाबा नगरी में सुगम जलार्पण कर एक मधुर स्मृति व बेहर अनुभूति लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो।

प्रचार प्रसार के माध्यम से श्रद्धालुओं को करें सजग….श्रावणी मेला के दौरान देवघर सीमा में डबल डेकर वाहनों का प्रवेश पूर्णतः रहेगी रोक..

मेला के दौरान बाहर से आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली पर डबल डेकर (दो मंजिला) बनाकर या उस पर अत्यधिक भीड़ लादकर आना बेहद खतरनाक है और यह जानलेवा हादसों का एक प्रमुख कारण है। डबल डेकर वाहनों का श्रावणी मेला के दौरान देवघर जिला सीमा में प्रवेश पूर्णतः रोक रहेगी। मंत्री ने इसको लेकर व्यापक प्रचार प्रसार कराने का निर्देश दिया। साथ ही मेलों के प्रवेश द्वारों और मुख्य मार्गों पर पुलिस की विशेष टीमें तैनात रहेंगी जो ओवरलोडेड और अवैध रूप से संशोधित ट्रॉलियों की निगरानी करेंगी और आवश्यक कार्रवाई करेगी। साथ ही व्यापक प्रचार अभी से करे कि सभी श्रद्धालु अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए केवल बस, रेल या अन्य अधिकृत यात्री वाहनों का ही उपयोग करें और सुरक्षा मानकों से समझौता न करें।

श्रावणी मेला के दौरान विभिन्न आधुनिक तकनीकों का किया जायेगा उपयोग

राजकीय श्रावणी मेला के दौरान तकनीकी के क्षेत्र में फेस रिकग्निशन, आधार काउंटर, ए0आई0 बेस्ड इन्ट्रीगेटेड मेला कन्ट्रोल रूम, ए0आई0 चौट बोर्ड-इन्फॉरमेशन फीडबैक एण्ड हेल्पलाईन, ए0आई0 बेस्ड ट्रैफिक मैनजेमेंट सिस्टम एवं लोकेशन बेस्ड एटेंन्डेंस सिस्टम व डिजिटल पवेलियम का उपयोग किया जायेगा। इसके अलावे बैठक के पश्चात उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया द्वारा मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग सुदिव्य कुमार सोनू, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह, देवघर विधायक सुरेश पासवान, निदेशक पर्यटन निदेशक नमन प्रियेश लकड़ा के अलावा जिला परिषद अध्यक्ष, डिप्टी मेयर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा जिला परिषद अध्यक्ष, डिप्टी मेयर, जेटीडीसी के एमडी, पुलिस अधीक्षक देवघर, पुलिस अधीक्षक दुमका, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर व दुमका, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), जिला खेल पदाधिकारी, एम्स के अधिकारी, कार्यपालक अभियन्ता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कार्यपालक अभियांत्रिकी विद्युत प्रमंडल धनबाद, कार्यपालक अभियन्ता पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियांता भवन निर्माण निगम, नेशनल हाईवे, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व अभियंता आदि उपस्थित थे।

Related posts

नितिन गडकरी ने सभी हितधारकों से आगे आने और वाहन स्क्रैपिंग नीति का समर्थन करने की अपील करते हुए इसे सभी के लिए लाभदायक बताया।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निदेशानुसार UIDAI से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

क्या फिलिस्तीन शत्रु-राष्ट्र है?

rktvnews

देवघर:मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना।

rktvnews

भोजपुर: गृह मंत्री अमित शाह के पटना आगमन को ले रणनीति संबंधी भाजपा भोजपुर की बैठक।

rktvnews

भोजपुर : आपसी विवाद में उभय पक्ष ने कराई प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

Leave a Comment