RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:संदिग्ध मौत पर लोजपा (रामविलास) का शिष्टमंडल परिजनों से मिला, जांच की मांग की।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 अप्रैल।पवना थाना क्षेत्र के पवार गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। शिव लखन पासवान पिता– सुरीठ पासवान का शव पेड़ से लटका हुआ मिला था, जिसके बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।मृतक की पत्नी विजयंती देवी ने बताया कि 16 अप्रैल को दिन के लगभग 11 बजे दोनों खेत में फसल काट रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति का फोन आया, जिसके बाद शिवलखन यह कहकर गए कि “कोई बुला रहा है, थोड़ी देर में लौटता हूं।” लेकिन देर रात तक वे वापस नहीं आए। अगले दिन सुबह उनका शव गांव के पास एक पेड़ से लटका हुआ मिला।पत्नी ने आशंका जताई कि हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाकर आत्महत्या का रूप दिया गया है। इन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। लोजपा (रामविलास) भोजपुर के जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान के नेतृत्व में पार्टी का एक शिष्टमंडल मृतक के घर पहुंचा और परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। इन्होंने बताया कि मृतक के छोटे-छोटे बच्चे और वृद्ध माता-पिता हैं, जिनका भरण-पोषण शिवलखन ही मजदूरी कर करते थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों और परिजनों के बयान से मामला आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का प्रतीत होता है, जिसकी निष्पक्ष न्यायिक जांच होनी चाहिए जिसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। शिष्टमंडल में प्रदेश सचिव सुरेंद्र आजाद, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विजय सिंह, लेबर सेल जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान, जिला उपाध्यक्ष ललन यादव, विनोद कुमार, दिनेश पासवान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

संसद भवन में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने वाली पहली पंचायत प्रतिनिधि बनी स्मृति सिंह।

rktvnews

भोजपुर:4 श्रम कोड कानून को रद्द करने की मांग को लेकर भाकपा-माले का आरा में विरोध मार्च।

rktvnews

भोजपुर:विनम्रता फाउंडेशन द्वारा स्टेशन परिसर में जरुरत मंदों के बीच भोजन वितरित।

rktvnews

उज्जैन:पानी से भरा लोटा और गमछा से साइटिका/सर्वाइकल का कर रहे इलाज

rktvnews

राजस्थान:शूरवीरों से युवा पीढ़ी को मिलती है प्रेरणा, सामूहिक विवाह सम्मेलन सामाजिक समरसता को देते हैं बढ़ावा -:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

विरोध का पाखंड : 1975 की  इमरजेंसी के साथ खड़ा था संघ और जनसंघ।

rktvnews

Leave a Comment