RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जिले में घरेलू गैस की नहीं है दिक्कत,घर बैठे मिलेगी सुविधा।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 मार्च।भोजपुर जिला में घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इस संबंध में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जिला प्रशासन द्वारा बताया गया है की भोजपुर जिला में गैस की आपूर्ति हेतु इण्डेन के कुल 30 वितरक हैं, जिनके पास कुल 5626 घरेलू गैस सिलेण्डर उपलब्ध हैं। भारत गैस के कुल 06 वितरक हैं, जिनके पास कुल 1280 एल०पी०जी० सिलेण्डर तथा हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के कुल 09 वितरक हैं, जिनके पास कुल 4411 एल०पी०जी० सिलेण्डर आज वितरण हेतु उपलब्ध हैं।
जिला प्रशासन ने सभी से अनुरोध किया है कि गैस बुकिंग कर अपने घर पर ही प्रतीक्षा करें, अनावश्यक रूप से गैस एजेंसी पर लाइन न लगाएं। बुकिंग के 48 घंटे के भीतर गैस सिलेण्डर घर पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। गैस एजेंसी में अनावश्यक भीड़ एवं लाइन लगाने से विधि-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो रही है। गैस की कालाबाजारी से संबंधित सूचना प्राप्त होने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के प्रावधानों के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
समस्या समाधान हेतु गैस कम्पनी के Consumer Emergency Helpline Toll Free No.-1906, IOCL के Toll Free No.-1800-2333-555, BPCL के Toll Free No.-1800-22-4344 एवं HPCL के Toll Free No.-1800-2333-555 पर संपर्क करें।
जिला में एल०पी०जी० गैस वितरण से संबंधित शिकायतों के निराकरण हेतु जिला नियंत्रण कक्ष गठित किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 06182-248702 है। साथ ही अनुमंडल स्तर पर सदर आरा अनुमंडल का 06182-233325, पीरो अनुमंडल का 06181-223301 तथा जगदीशपुर अनुमंडल का 06181-223048 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर सेनानी बाबू कुँवर सिंह के विजयोत्सव 23 अप्रैल पर विशेष।

rktvnews

जयपुर:राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों का शुभारम्भ कार्यक्रम।

rktvnews

बिहार: पटना:नई दिशा परिवार ने 51 छठ व्रतियों के बीच सूप,साड़ी और साड़ी पूजन सामग्री का किया वितरण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

थाना अध्यक्ष ने प्रदर्शनकारी लड़की पर चलाया था डंडा, हटाए गए थाना अध्यक्ष पद से! कार्रवाई हेतु शाहाबाद डीआईजी को प्रतिवेदन समर्पित।

rktvnews

09 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment