RK TV News
खबरें
Breaking News

लोक जागरण और अभिव्यक्ति कौशल : खैरागढ़ विश्वविद्यालय ने ग्रामीणों को कला और शिक्षा से जोड़ा।

कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने फाग गीत के साथ छत्तीसगढ़ी संस्कृति की समृद्धि पर डाला प्रकाश।

संगीत एवं कला की शिक्षा के लिए विश्वविद्यालय से जुड़ने हेतु ग्रामीणों और विद्यार्थियों को किया प्रेरित।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 25 फरवरी। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग द्वारा कल ग्राम केशला में ‘लोक जागरण और अभिव्यक्ति कौशल’ विषय पर एक दिवसीय साहित्यिक शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा उपस्थित रहीं। अध्यक्षता प्रो. डॉ. राजन यादव अधिष्ठाता कला संकाय ने की। विषय विशेषज्ञ के रूप में अशोक ओसवाल समाजसेवी खैरागढ़ उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. देवमाईत मिंज सह प्राध्यापक हिन्दी विभाग, देवकुमार लक्ष्मी जनपद सदस्य, कोमल सिवारे सरपंच ग्राम पंचायत केशला, शिवांश सिंह उप-सरपंच ग्राम पंचायत केशला व श्रीकुमार वर्मा प्रधान पाठक शास. पू.मा.शा. केशला उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति अत्यंत समृद्ध है। उन्होंने विश्वविद्यालय में हुई ग्रीष्मकालीन कार्यशाला की जानकारी देते हुए बच्चों को विश्वविद्यालय में आगामी समय में होने वाली कार्यशाला में शामिल होकर संगीत एवं कला की शिक्षा लेने की बात कही। उन्होंने फाग गीत के साथ अपनी वाणी को विराम दिया। आमंत्रित विषय विशेषज्ञ अशोक ओसवाल ने विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने की अपील करते हुए गांव के छात्र-छात्राओं को संगीत एवं कला की शिक्षा लेने हेतु प्रेरित किया।
प्रो. राजन यादव ने बताया कि खैरागढ़ क्षेत्र के 200 से अधिक गांवों में से केशला का चयन साहित्यिक शिविर के लिए किया गया है। ग्रामीणों से कहा कि आप सभी का सौभाग्य है, इस शिविर का लाभ लें और अपने बच्चों को संगीत एवं कला की शिक्षा लेने हेतु विश्वविद्यालय में प्रवेश दिलाएं। अतिथियों के उद्बोधन पश्चात विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग एवं लोक संगीत विभाग के विद्यार्थियों द्वारा गणेश वंदना, नाचा, गेड़ी, राऊत नाच, जस-जवारा व फाग गीत की प्रस्तुति दी गई।

जन जागरूकता के लिए विद्यार्थियों ने घर-घर जाकर किया सर्वे

ग्रामीणों में जागरूकता लाने हेतु शिविर में पहुंचे विद्यार्थियों ने घर-घर जाकर सर्वे किया। इस दौरान 5–5 की संख्या में विद्यार्थी लगभग 70 से 80 घर पहुंचे और बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, शासन की योजनाओं का लाभ ले रहे हैं कि नहीं इसकी जानकारी ली। साथ ही विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम से भी अवगत कराया, जिससे विद्यार्थी यहां प्रवेश लेकर संगीत एवं कला की शिक्षा ले सकें। सर्वे के दौरान कुछ लोगों ने अपनी मूलभूत समस्याएं भी बताईं जिसके समाधान हेतु पंचायत प्रतिनिधियों के साथ चर्चा की गई।
कार्यक्रम का संचालन छात्र समीरचंद साहू ने किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की ओर से डॉ. देवमाईत मिंज अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने आभार व्यक्त किया। वहीं ग्रामीणों की ओर से आशीष पारख ने इस आयोजन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व जिपं सदस्य टीकम वर्मा, जनपद सदस्य लक्ष्मी वर्मा, बाबूलाल गौटिया, पूरनलाल गौटिया, आशीष पारख, सचिव दीनबंधु साहू, जगत राम दिवान, रोजगार सचिव अश्वन वर्मा, जीपी वर्मा, वायके मंडावी, केआर वर्मा, राठिया मैडम, डॉ. नंदलाल वर्मा, राजेंद्र वर्मा, धनराज वर्मा, गंगाराम वर्मा, सूरज वर्मा, ओमकार वर्मा, राधेश्याम रजक, चित्रांगन वर्मा, मुन्ना वर्मा, टाकेश वर्मा सहित विश्वविद्यालय के अतिथि व्याख्याता डॉ. कुमुद मिश्र, हिन्दी साहित्य परिषद की अध्यक्ष दीपांशी मेश्राम, सचिव समीरचंद साहू, एकलव्य भारती, इंदु यादव, मानसी रजक, शोधार्थी रामेश्वरी व कृष्णा नेताम का विशेष योगदान रहा।

Related posts

भोजपुर : जगदीशपुर थाने ने हीरोइन के साथ तस्करों को किया गिरफ्तार।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आईआईएसडी–स्वनिति इनिशिएटिव की ‘मैपिंग इंडियाज स्टेट लेवल एनर्जी ट्रांज़िशन: छत्तीसगढ़’ रिपोर्ट का किया विमोचन।

rktvnews

रेलवे यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए डिब्बों में सीसीटीवी कैमरे लगाएगा।

rktvnews

इंदौर:बगैर कनेक्शन के कमर्शियल सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग और घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध उपयोग पर बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

मध्यप्रदेश पुलिस की सतर्कता से लूट की तीन बड़ी वारदातों का खुलासा,70 लाख रूपए से अधिक की सामग्री जब्‍त।

rktvnews

भोजपुर: जिला समाहरणालय में दिशा की बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment