RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने राजेश भट्ट!

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 जनवरी।लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की सूची में भोजपुर जिले के चारपोखरी प्रखंड अंतर्गत बालबांध निवासी पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति संस्थान के अध्यक्ष डॉ राजेश भट्ट को शामिल किया है, जिसको लेकर शाहाबाद के पूरे ब्रह्मभट्ट समाज में खुशी की लहर है । विदित हो कि डॉ भट्ट श्री चिराग के बेहद विश्वासपात्र माने जाते है इससे पूर्व वे पार्टी में प्रदेश प्रवक्ता और वर्त्तमान में बतौर मुख्य प्रवक्ता बिहार प्रदेश के रूप में मीडिया सेल का कमान संभाल रहे थे । उनकी कार्य कुशलता और नेतृत्व कौशल को देखते हुए श्री चिराग ने उन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की सूची में शामिल कर पुरे शाहाबाद का मान बढ़ाया। इस मनोनयन को लेकर पार्टी के भोजपुर बक्सर रोहतास और कैमूर जिले में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में बेहद हर्ष व्याप्त है वही अखिल भारतीय ब्रह्मभट्ट महासभा इस नई जिम्मेदारी को लेकर उन्हें शुभकामना दी है।
शुभकामना देने वालों में मुख्य रूप से महासभा के अभय विश्वास भट्ट, अरविंद राय, असीम कुमार टुनटुन, मनोरंजन भट्ट , डॉ कुमार भरत,उदय शंकर दिलीप कुमार पंकज ऋषि राय बबलू राय प्रो संजय कुमार राय शामिल है।

Related posts

भोजपुर : उप मुख्य पार्षद व उसके पति के साथ मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

भोजपुर:छात्र की उन्नति में ही अपनी सफलता देखता है शिक्षक:डा.अर्चना

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डिजिटाइजेशन प्रक्रिया के द्वारा तहसील दिवस एवं जिलाधिकारी जनता दिवस में पंजीकृत शिकायतों के आंनलाइन डैस्क बोर्ड का किया शुभारंभ।

rktvnews

छत्तीसगढ: पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या के मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित।

rktvnews

जयपुर:मुख्यमंत्री ने किया केवलादेव घना राष्ट्रीय उद्यान का भ्रमण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने शहबाज शरीफ को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment