RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:गरीबों-दलितों पर बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ भाकपा-माले ने जिलाधिकारी के समक्ष दिया विशाल धरना।

सरकार गरीबों पर बुलडोजर चलाना करे बंद : जवाहर लाल सिंह

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 दिसंबर।बिहार में बुल्डोजर राज व गरीबों को बिना वैकल्पिक व्यवस्था के उजाड़ने के खिलाफ व गरीबों को पांच डिसमिल जमीन की मांग को लेक भाकपा-माले,खेग्रामस,बिहार व्यवसायी संघ के राज्यव्यापी आह्वान के तहत आरा में भोजपुर जिलाधिकारी के समक्ष एक दिवसीय विशाल धरना दिया गया!धरना की अध्यक्षता बिहार व्यवसायी संघ के जिलाध्यक्ष रामेश्वर साह एवं संचालन भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने की!इस दौरान सैकडो़ं धरनार्थियों ने जमकर नारेबाजी की!
धरना को सम्बोधित करते हुए भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य व जिला सचिव जवाहरलाल सिंह ने कहा कि चुनाव के बाद पूरे राज्य में दलितों और गरीब समुदायों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं!उन्होंने इसे दलितों और गरीब जनता के खिलाफ सीधे हमला करार दिया है और कहा की सरकार के खिलाफ मजबूत आंदोलन खड़ा करना होगा ताकि हिंसक कार्रवाई को तुरंत रोकने के लिए मजबूर किया जा सके!
उन्होंने नालंदा जिले के शिवनन्दन नगर में पासवान जाति के गरीब लोगों के खिलाफ बुलडोजर चलाए जाने का उदाहरण देते हुए कहा कि यह अकेला मामला नहीं है!पूरे राज्य में दलितों और गरीब वर्गों पर ऐसे हमले लगातार बढ़ रहे हैं!उन्होंने सरकार से अपील की कि इसे अविलंब रोका जाए और आम जनता की जमीन और आजीविका की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए!
धरना में अगिआंव के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन ने फुटपाथ दुकानदारों की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि अतिक्रमण के नाम पर जिन दुकानदारों का विधिवत सर्वेक्षण किया गया और जिन्हें नगर निगम द्वारा वेंडिंग पहचान-पत्र जारी किया गया,उन्हें भी लगातार हटाया जा रहा है!
केन्द्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव ने कहा कि यह कार्रवाई गरीबों की आजीविका पर हमला है और उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान के खिलाफ बताया!उन्होंने सरकार से मांग की कि इस तरह की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए और भविष्य में आम जनता के अधिकारों और जीवन की रक्षा की जाए नहीं तो भाकपा-माले इस अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा करेगा!धरना के बाद जिलाधिकारी के गैर मौजूदगी में एडीएम,विमल कुमार से पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मिला!
धरना को संबोधित करने वालों में भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव,राज्य कमेटी सदस्य उपेन्द्र भारती,रमेश जी,विजय ओझा,सुधीर कुमार सिंह,क्यामुद्दीन अंसारी,मदन चंद्रवंशी,रघुवर पासवान,शबीर कुमार,जिला कमेटी सदस्य बिष्णु ठाकुर,हरेंद्र सिंह,कमलेश यादव,दिनेश्वर राम,नंदजी राम,जीतन चौधरी,महेश राम,निरंजन केसरी,विकास कुमार,अजय गांधी,रामानुज जी,विशाल कुमार,अमीत कुमार बंटी,दुदुन सिंह,रौशन कुशवाहा,कलावती देवी,कृष्णरंजन गुप्ता बब्लू गुप्ता,पिंटू गुप्ता (मुखिया)राजू प्रसाद,पंकज कुशवाहा आदि कई लोग शामिल थे!

Related posts

सुपौल:जीविका दीदी की रसोई के नए भवन का उद्घाटन।

rktvnews

आरा प्रखंड-बसंतपुर अंतर्गत बिजली चोरी एवं सरकारी कार्य मे बाधा के आरोप मे प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : सुशासन तिहार जनसमस्याओं के निराकरण व जन आकांक्षाओं की पूर्ति का माध्यम:उद्योग मंत्री

rktvnews

प्रधानमंत्री बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति की समीक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश और पंजाब के लिए रवाना हुए।

rktvnews

सरकार पहली बार बंजारा धर्मगुरु संत सेवालाल महाराज जयंती मना रही है।

rktvnews

चतरा:ईएमआरएस चारू को आदर्श आवासीय विद्यालय के रूप में विकसित करने पर जोर।

rktvnews

Leave a Comment