RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: प्रशिक्षण शिविर में NCC कैडेटों को वार रूम से कराया गया परिचित।

युद्धों और योद्धाओं की वीरताओं से कराया गया अवगत।

30 बिहार बटालियन NCC के तत्वावधान में चल रहे प्रशिक्षण शिविर का आज छठवां दिन।

सांस्कृतिक वाद्य यंत्रों के मूलभूत सिद्धांतों से कराया गया अवगत।

डिजिटल जागरूकता और साइबर अपराधों के प्रति किया गया जागरूक।

RKTV NEWS/डुमरांव (बक्सर)15 अक्टूबर।डी. के. कॉलेज डुमराँव में 30 बिहार बटालियन NCC के तत्वावधान में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर XVIII के तहत आज शिविर के छठवें दिन कैंप कमाण्डेंट कर्नल रितेश रंजन के नेतृत्व में आज सर्वप्रथम कैडेटों को वार रूम के बारे परिचय कराया गया, जिसके अंतर्गत द्विपक्षीय पाँच लड़ाईयों का सामान्य परिचय तथा वीर योद्धाओं की वीरता और उनके द्वारा प्राप्त पुरस्कारों के बारे में भी छात्रों को अवगत कराया गया। सांस्कृत वाद्य यंत्रों जैसेः तबला, हारमोनियम, ड्रम इत्यादि के मूलभूत सिद्धांतों से भी कैडेटों का परिचय कराया गया। इसके अलावा आज के प्रशिक्षण में “ड्रिल नर्सरी” के बारे में बताया गया। इसके अंतर्गत ड्रिल में होनेवाली गलतियों को दूर करने के लिये उपकरण के प्रयोग के बारे में जानकारी दी गई और उनका अभ्यास कराया गया। गया ग्रुप के सभी बटालियन से आये हुये बेस्ट कैडेटों की परीक्षा ली गई। इसके अंतर्गत लिखित परीक्षा, ड्रिल परीक्षा, फायरिंग परीक्षा तथा उनका साक्षात्कार लिया गया, जो भी कैडेट प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करेंगे उन्हें पुरस्कार राशि प्रदान की जायेगी। बेस्ट कैडेट्स बटालियान की शान होते है। कैडेटों के मेहनत व लगन के आधार पर ही उसे बेस्ट कैडेट चुना जाता है।
केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल में भर्ती होन के तरीकों को विस्तार से समझाया गया। इसमें एन.सी.स. प्रमाणपत्र के प्रासंगिकता के बारे में भी बताया गया। इसके अलावा डिजिटल जागरूकता व साइबर अपराध तथा उनसे बचने के उपाय को बताया गया। तत्पश्चात् कैडेटों को योगा का सामान्य परिचय तथा विभिन्न प्रकार के योगासनो का अभ्यास कराया गया और बताया गया की योग के द्वारा हम शारीरिक व मानासिक रूप से स्वस्थ रह सकते है। प्राथमिक उपचार के बारे में भी डॉ० टी.एन. सिंह ने कैडेटों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।
इस शिविर में 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी के पी.आई सुबेदार मेजर डुबराज साहु, सुबेदार मुकेश कुमार, सुबेदार अरविंद कुमार, नायक सुबेदार सी.एस. सिंह, नायक सुबेदार वरूण कुमार, बी.एच.एम राहुल कुमार सिंह, सी.एच.एम नितिश कुमार, सी.एच.एम नवीन कुमार, सी.एच.एम सुमन सोरभ, नायक विजयानन्द, सी.एफ.एन आलोक कुमार, हवलदार रवि शंकर एवं ए.एन.ओ डॉ० अरबाब खान, डॉ० योगर्षि राजपूत, डॉ० अमृता सिंह, डॉ० संजय रंजन सिन्हा, अभयानंद प्रजापति, एवं सिविल स्टाफ नरेश प्रसाद, कौशलेन्द्र कुमार एवं चंदन कुमार, संजय कुमार, इंद्रजीत कुमार, आदित्य कुमार, सिद्धार्थ शंकर और डी.के. कॉलेज के एन.सी.सी सहायक रौशन सिंह का कार्य सराहनीय रहा।

Related posts

रायपुर : जल जगार अभियान की हुई शुरूआत।

rktvnews

गढ़वा:राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत रोज ऐट रोड के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

दूरसंचार विभाग अपनी तरह की पहली पहल के तहत “टेलीकॉम डिज़ाइन सहयोग स्प्रिंट” से जुड़े 15 स्टार्ट-अप और शिक्षा जगत को एक मंच पर लाया।

rktvnews

पिथौरागढ़ के सीमांत गांव-क्षेत्रों में जल्द ही लोगों को बेहतर संचार सुविधाएं मिलेंगी! नेटवर्क विहीन गांव क्षेत्रों को चिन्हित कर संचार व्यवस्था को सुदृढ़ करने की कवायद तेज।

rktvnews

मुख्यमंत्री की विकासकर्ताओं के साथ बैठक।

rktvnews

दुमका:मलूटी मंदिर परिसर एवं दुमका के प्रमुख पर्यटन स्थलों का होगा समग्र विकास : अभिजीत सिन्हा,उपायुक्त

rktvnews

Leave a Comment