RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:रजत जयंती के तहत इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में किया गया पौधारोपण।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 16 सितंबर। छत्तीसगढ़ राज्य के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती कार्यक्रम के तहत इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में पौधारोपण किया गया। कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा के संरक्षण में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित उक्त कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. देवमाईत मिंज अधिष्ठाता छात्र कल्याण उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने व्याख्यान में छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना से लेकर अब तक हुए विकास के सफर को प्रस्तुत किया। साथ ही इस विकास के आगे की यात्रा हेतु विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान अतिथियों द्वारा कैम्पस–01 में विभिन्न प्रजाति के 25 पौधों का रोपण भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव डॉ. सौमित्र तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. डॉ. नमन दत्त अधिष्ठाता संगीत संकाय, एनएसएस प्रभारी डॉ. दिवाकर कश्यप सहित विश्वविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण, स्वयंसेवक, विद्यार्थीगण एवं शोधार्थीगण उपस्थित रहे।

Related posts

गढ़वा:गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह को लेकर परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न।

rktvnews

जिला पदाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार द्वारा कृषि टास्कफोर्स की बैठक।

rktvnews

भोजपुर:डीएम ने किया प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, चरपोखरी का निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: आरा के जगजीवन कॉलेज में विश्व एथेलेटिक्स दिवस पर खेल प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

पटना :डीएम ने रात से हो रही तेज बारिश को ले विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर जल जमावों का लिया जायजा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक।

rktvnews

Leave a Comment