RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:मुख्य सचिव ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, बच्चों से की आत्मीय बातचीत।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)06 सितंबर।सदर प्रखंड के पारसिमला पंचायत स्थित आंगनबाड़ी नर्सरी स्कूल केंद्र बागनल–2 का निरीक्षण मुख्य सचिव अलका तिवारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यप्रणाली एवं बच्चों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव ने आंगनबाड़ी सेविका जेसबीन हेंब्रम से बच्चों की उपस्थिति, सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल के उपयोग,बच्चों के लिए उपलब्ध वेइंग मशीन एवं अन्य उपकरणों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। आंगनबाड़ी सेविका ने बताया कि सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल फोन के माध्यम से नियमित रूप से डेटा अपलोड किया जाता है। साथ ही बच्चों के वजन की जांच वेइंग मशीन के जरिए की जाती है और पोषाहार सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण भी समय पर सुनिश्चित किया जाता है।
इस अवसर पर मुख्य सचिव ने आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों से आत्मीय बातचीत की तथा उनके बीच चॉकलेट का वितरण भी किया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक पठन-पाठन से संबंधित अपनी गतिविधियां प्रस्तुत कीं। उन्होंने कविता, अंग्रेजी के अक्षर (A, B, C, D) सुनाए और मुख्य सचिव द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब भी दिए।
इसके उपरांत मुख्य सचिव ने गोद भराई एवं बच्चों को अन्न प्राशन कराकर केंद्र में संचालित गतिविधियों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र परिसर स्थित पोषण वाटिका में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं पोषण सुरक्षा का संदेश भी दिया।
उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मुख्यसचिव अलका तिवारी को जिले में बनाये गए मॉडल आंगनबाडी केंद्रों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी।
मुख्य सचिव के आगमन पर पारंपरिक रीति-रिवाज लोटा पानी से उनका स्वागत किया।
इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक(आईजी) शैलेन्द्र कुमार सिन्हा,उपायुक्त अभिजीत सिन्हा,पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार, उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान,डीएफओ सात्विक व्यास,समाज कल्याण पदाधिकारी अंजू कुमारी सहित जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:लाभार्थी की समृद्धि और मोदी की गारंटी कार्यक्रम की सफलता को ले की गई बैठक।

rktvnews

लोक सभा अध्यक्ष ने बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी बधाई ।

rktvnews

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई)-III के अंतर्गत मणिपुर, मिजोरम, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड राज्यों में बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने की घोषणा की।

rktvnews

दुमका:मादक पदार्थों के सेवन के प्रति जन-जागरूकता फैलाने एवं इसके दुष्प्रभावों से बचाव के उद्देश्य दौड़ का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:तकनीकी शिक्षा में हबटेक सॉल्यूशन का क्षेत्र में योगदान सराहनीय : रघुपति यादव

rktvnews

दमन, दादरा और नगर हवेली तथा दक्षिण गुजरात में व्यापक बाढ़ राहत अभियानों के दौरान भारतीय तटरक्षक बल ने 170 लोगों को बचाया।

rktvnews

Leave a Comment