RK TV News
खबरें
Breaking Newsसांस्कृतिक

भोजपुर: आरा के संभावना विद्यालय में ‘आया सावन झूम के’ सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 29 जुलाई। स्थानीय ‘शान्ति स्मृति’ सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय, शुभ नारायण नगर, मझौवाँ, आरा में पवित्र श्रावण मास के अवसर पर ‘आया सावन झूम के’ सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया।
समारोह का उद्घाटन विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डॉ० कुमार द्विजेन्द्र ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर छात्राओं तथा शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सावन का महीना हमारे देश में पौराणिक और आध्यात्मिक रूप से महत्त्वपूर्ण माना जाता रहा है। इस मास में पूरे देश में उत्सवी माहौल होता है। शिव की उपासना के लिए श्रवण मास को सर्वाधिक उपयुक्त माना गया है। इसी तरह यह महीना कृषि और कृषकों के लिए भी महत्वपर्ण होता है। इसी महीने यह तय होता है कि आने वाले समय में हमारी कृषि सम्बन्धी उत्पादन कैसी होगी। उन्होंने इस अवसर पर सभागार में उपस्थित सभी छात्राओं तथा शिक्षिकाओं को बधाई दी।।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या डॉ० अर्चना सिंह ने अपने स्वागत सम्बोधन में छात्राओं तथा शिक्षिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश सास्कृतिक और धार्मिक रूप से समृद्ध है, जिसमें अनेक प्रकार के पर्व त्योहार एवं उत्सव होते है। हम वर्ष के बारहों महीनों को विभिन्न तरह के पर्वो से जोड़कर देखते हैं। इसमें श्रवण मास का महत्व पौराणिक और आध्यात्मिक रूप से बढ़ जाता है। देश और प्रदेश के सभी शिवालयों में शिव भक्त कांवर यात्रा के माध्यम से जलाभिषेक करते हैं। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षिकों तथा कर्मचारियों को इस पवित्र श्रवण मास की शुभकामनाएँ दी।
इस अवसर पर विद्यालय के संगीत शिक्षक धर्मेंद्र कुमार, अमितेश रंजन और महेश कुमार शर्मा के निर्देशन में विद्यालय की छात्राओं ने कजरी और सावन गीत की एक से बढ़कर एक प्रस्तुति की। सास्कृतिक उत्सव की शुरुआत “झिर झिर बुनियां हो” और कजरी नृत्य आया सावन………., की आकर्षक प्रस्तुति के साथ हुई। कजरी नृत्य आया सावन को छात्राओं ने प्रस्तुत कर साभागार में बैठे सभी लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसी तरह “कइसे खेलल जाई सावन में कजरिय बदरिया धिरि आईल ननदी……., सहित विभिन्न गीतों की प्रस्तुति छात्राओं तथा शिक्षिकाओं द्वारा की गई। उपरोक्त सभी सावन गीतों को विद्यालय की छात्रा शिक्षम, सारिका, वंदना कुमारी, अन्नया केशरी, सौम्या, अर्पिता केशरी, सलोनी सिंह, अर्चना चौधरी, प्रतिज्ञा, तपस्या भारद्वाज, प्रियांशी सिंह, मिनाक्षी पाण्डेय, मनीषा सिंह, अर्पूवा, ज्ञानी और रोशनी सिंह ने प्रस्तुत किया। कजरी नृत्य आया सावन को छात्रा ईशिका कुमारी, अक्षरा कुमारी, साक्षी दूबे, आस्था कुमारी, खुशी कुमारी, प्रज्ञा सिंह और श्रेया ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के अन्त में विद्यालय की प्राचार्या डॉ० अर्चना सिंह ने सावन उत्सव के अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाओं को उपहार देकर सम्मानित किया। शिक्षिका रेणु सिंह द्वारा धन्यवाद ज्ञापन तथा शिक्षिका नेहा कुमारी द्वारा मंच का संचालन किया गया। मंच परिकल्पना विद्यालय के कला शिक्षक विष्णु शंकर एवं संजीव सिन्हा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राएँ तथा सभी शिक्षिकाएँ उपस्थित रही।

Related posts

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री” कार्यक्रम में सीएम ने 51 लोगों की सुनी फरियाद! अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

इंदौर:आबकारी विभाग ने दो मामलों में 77 हजार रुपये से अधिक मूल्य के अवैध मदिरा एवं दोपहिया वाहन किए जप्त।

rktvnews

उपराष्ट्रपति 20 मई को चंडीगढ़ जाएंगे।

rktvnews

पटना : कदम कुआँ मे सहयोग शिविर आयोजित।

rktvnews

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत नई दिल्ली मुख्यालय से सलाहकार विनय तिवारी ने किया निरीक्षण।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति ने जोशीमठ के लिए 1658.17 करोड़ रुपये की Recovery & Reconstruction (R&R) योजना को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment