RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने एनएच-119ए फोरलेन परियोजना सहित प्रमुख सड़क योजनाओं की वीसी के माध्यम से की समीक्षा।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 जून। सोमवार को जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एनएच-119ए (पटना-आरा-सासाराम) फोरलेन परियोजना, ग्रामीण कार्य विभाग तथा पथ निर्माण विभाग द्वारा संचालित सड़कों के निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने विशेष रूप से सर्वेक्षण, पिलरिंग की अद्यतन स्थिति, विभिन्न राजस्व ग्रामों के लंबित अभिलेखों, भूमि पोर्टल पर उत्पन्न भुगतान संबंधी समस्याओं एवं उनके समाधान पर चर्चा की। उन्होंने संबंधित अंचलाधिकारियों से लंबित अभिलेखों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि शेष सभी अभिलेखों को अविलंब जिला भू-अर्जन शाखा में प्रेषित किया जाए।जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारियों एवं भूमि सुधार उपसमाहर्ताओं को निर्देशित किया कि बचे हुए भूमि अधिग्रहण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए। साथ ही, उन्होंने जिला भू-अर्जन पदाधिकारी को परियोजना निदेशक, एनएचएआई (पटना एवं सासाराम) के साथ समन्वय स्थापित कर मुआवजा भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने एवं संबंधित विभागों से तालमेल बैठाकर अड़चनों का समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, पीरो को तीन लंबित परियोजनाओं का अधियाचना प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने को कहा गया। वहीं, कार्यपालक अभियंता, शाहाबाद पथ प्रमंडल, आरा को संचालित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने और नगर क्षेत्र में वेडिंग ज़ोन एवं बबुरा-डोरीगंज पथ के चौड़ीकरण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।
इस बैठक में जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, एनएचएआई के परियोजना निदेशक (पटना एवं सासाराम), अनुमंडल पदाधिकारी (सदर, पीरो, जगदीशपुर), भूमि सुधार उपसमाहर्ता (सदर एवं पीरो), ग्रामीण कार्य विभाग एवं शाहाबाद पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता, तथा संबंधित अंचलों के अंचलाधिकारी (तरारी, चरपोखरी, गड़हनी, कोईलवर, उदवंतनगर, सहार, संदेश एवं बड़हरा) सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर पुलिस मुख्यालय में औपचारिक कार्यक्रम।

rktvnews

रामगढ़:जिला अनाबद्ध निधि, पर्यटन विकास एवं डीएमएफटी के तहत हो रहे विकास कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा।

rktvnews

मेधावी छात्रों का सम्मान देश का सम्मान- हरेंद्र प्रसाद यादव

rktvnews

वायु सेना स्टेशन तंजावुर में हेलीकाप्टर यूनिट शामिल की गई।

rktvnews

भोजपुर प्रशासन ने दिया आपसी प्रेम और सद्भाव का परिचय माथे पर हरे रंग की पगड़ी बनी परिचायक।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने नागरिकों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

Leave a Comment