RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,10 मई।कल 9 मई को श्री राजकुमार सिंह, माननीय केंद्रीय विद्युत नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा, भारत सरकार -सह- माननीय सांसद, आरा ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक समाहरणालय सभागार, आरा में किया।

बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम, जीविका, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन/ लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जीविका कोरिडोर योजना, नमामि गंगे, स्वायल हेल्थ कार्ड योजना, अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कृत कार्रवाई कुआं/ चापाकलो के किनारे सोखता/ जल संचयन संरचना निर्माण, मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण गली- नाली पक्की करण निश्चय योजना, पंचायत सरकार भवन, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अति पिछड़ा वर्ग/ महिला /युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना, मुख्यमंत्री कृषि विद्युत योजना इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक निर्देश दिया गया।

केंद्रीय मंत्री आर के सिंह को कुंवर सिंह प्रतिमा का प्रतीक चिन्ह भेंट करते जिलाधिकारी राजकुमार

सभा का संचालन उप विकास आयुक्त महोदय श्री विक्रम वीरकर भा. प्र. से. के द्वारा किया गया ।बैठक में सभी विभागों के कार्य एवं प्रगति की समीक्षा की गई एवं माननीय जनप्रतिनिधियों के शिकायतें तथा सुझाव सुनी गई ।बैठक के अध्यक्ष माननीय मंत्री सह सांसद श्री राजकुमार सिंह के द्वारा सभी सुझावों एवं शिकायतों को सुनी गई एवं उस पर कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया। आज के बैठक में आदरणीय जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा जिला का मोमेंटो भी प्रस्तुत किया गया,जिसका अनावरण माननीय सांसद सह मंत्री महोदय द्वारा किया गया। बैठक में माननीय विधायक,एम0एल0सी0 ,महापौर, उपमहापौर,जिला परिषद, जिला पदाधिकारी,पुलिस अधीक्षक एवं भोजपुर सहित जिले के कई प्रतिनिधि गण एवं जिले के वरीय पदाधिकारी गण के साथ-साथ जिले के कई विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:एस. बी. कॉलेज आरा में एन एस एस इकाई 2 द्वारा मतदान जागरूकता अभियान।

rktvnews

भोपाल:निराला सृजन पीठ का व्याख्यान, रचना विमर्श एवं लोकार्पण कार्यक्रम 24 को।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ग्रैंड-कॉलर ऑफ द ऑर्डर ऑफ तिमोर-लेस्ते से सम्मानित किए जाने पर गर्व व्यक्त किया।

rktvnews

रोहतास:माँ काली की पंचदिवसीय प्राण प्रतिष्ठा समारोह धूमधाम से हुआ सुसंपन्न।

rktvnews

भोजपुर:बगैर वैकल्पिक व्यवस्था के मुसहर टोली को बंद करें उजाड़ना : क्यामुद्दीन

rktvnews

भोजपुर:शास्त्रीय संगीत की शिक्षा कलाकार को प्रभावशाली और सशक्त बनाती है : पंडित राम प्रकाश मिश्र

rktvnews

Leave a Comment