RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : जिला स्तरीय उर्दू कार्यशाला ,सेमिनार एवं मुशायरा का आयोजन।

“जिला उर्दूनामा” नामक पुस्तक का किया गया विमोचन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)25 फ़रवरी। आज स्थानीय नागरी प्रचारिणी सभागार में जिला स्तरीय उर्दू कार्यशाला, सेमिनार एवं मुशायरा का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार को बढ़ावा देना और युवा पीढ़ी को इसकी समृद्ध विरासत से जागरूक करना था।कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत उप विकास आयुक्त, भोजपुर डॉ. अनुपमा सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, स्थापना उपसमाहर्ता, सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, उप-निर्वाचन पदाधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी,सहायक निदेशक,बाल संरक्षण इकाई एवं आसमा खातून,नोडल पदाधिकारी,जिला उर्दू कोषांग द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की गई। इसके पश्चात उप विकास आयुक्त द्वारा “जिला उर्दूनामा” नामक पुस्तक का विमोचन किया गया, जो उर्दू भाषा के महत्व और उसके साहित्यिक योगदान को दर्शाती है।
इस अवसर पर डॉ. मोहम्मद शाहनवाज आलम, निज़ाम अख्तर, मीम आसिफ अरबी, हिना नसीम, शमा नाज़नीन, सुल्तान मुजफ्फर आज़ाद एवं फातिमा जार्वी जैसे प्रतिष्ठित शायरों ने अपनी खूबसूरत शायरी से समां बांध दिया। वहीं, जीशान भागलपुरी, निगार आरा, शंकर कैमुरी, डॉ. कफील अनवर, इसरार आलम सैफी, जमाल यूसुफ (अधिवक्ता) आदि ने उर्दू साहित्य पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
इस कार्यशाला में छात्रों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी प्रतिभागियों को आसमा खातून, नोडल पदाधिकारी, जिला उर्दू कोषांग द्वारा प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में आसमा खातून ने धन्यवाद ज्ञापन किया और कहा कि यह जिला स्तरीय उर्दू कार्यशाला एवं सेमिनार सरकार की एक अत्यंत सराहनीय पहल है। उर्दू न केवल एक समृद्ध भाषा है, बल्कि यह दिलों को जोड़ने वाली जुबान भी है। यह भाषा हिंदुस्तान की मिट्टी में जन्मी और यहीं फली-फूली है।

Related posts

मुख्यमंत्री के साथ सीधी के पीड़ित व्यक्ति दशमत रावत भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

rktvnews

दुमका: चौकीदार भर्ती परीक्षा को ले उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में परीक्षा केंद्रों में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक संपन्न।

rktvnews

बिहार:पेरिस ओलंपिक 2024 के हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर मुख्यमंत्री ने भारतीय पुरूष हॉकी टीम को शुभकामनाएं दी।

rktvnews

देहरादून:राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह डी.आई.टी. विश्वविद्यालय, देहरादून के नवम् दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल।

rktvnews

चतरा:अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि टीम भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास को भी बढ़ाते हैं : उप विकास आयुक्त

rktvnews

Leave a Comment