RK TV News
खबरें
Breaking News

महाकुंभ में अनूठे अनुभवों के माध्यम से गर्मजोशी और एकजुटता की भावना जोड़ रहा नेस्ले इंडिया।

मुंबई/एजेंसी (पीआर 24*7)24 फ़रवरी।फरवरी।नेस्ले इंडिया आकर्षक ऑन-ग्राउंड गतिविधियों के माध्यम से महाकुंभ 2025 में गर्मजोशी, आराम और समुदाय की भावना जोड़ रहा है। मैगी और किटकैट जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड्स के साथ, कंपनी का लक्ष्य दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम के बीच एकजुटता, आराम और आनंद के क्षण प्रदान करते हुए आगंतुकों के अनुभव को और अधिक खास बनाना है।
इन गतिविधियों के केंद्र में है मैगी का “2 मिनट अपनों के लिए” अभियान, जो लोगों को एक साथ लाने में मैगी की भूमिका को उजागर कर रहा है। मैगी ने स्‍पेशल ज़ोन बनाए हैं, जहाँ आगंतुक गरमागरम मैगी का आनंद उठा सकते हैं और अपने “मैगी पलों” को कैद कर सकते हैं। इन जोन में अलाव के लिए निर्धारित जगह होंगे, ताकि ठंडी सुबह और शाम के दौरान आगंतुकों को आराम मिल सके। इस पहल के हिस्से के रूप में, नेस्ले इंडिया इस आयोजन को संभव बनाने में योगदान देने वालों का सम्‍मानित करने के लिए सफाई कर्मचारियों को 12,000 कंबल भी बांटेगा और 2 मिनट मैगी मिल परोसेगा।
मेले में लंबे और थकाऊ दिनों के बाद आराम की तलाश करने वालों के लिए, किटकैट ब्रेक ज़ोन एक्टिवेशन “टेक अ ब्रेक” लेकर आया है। आगंतुक विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए रेन बसेरा आश्रयों में आराम कर सकते हैं, जो किटकैट ब्रेक ज़ोन के रूप में भी काम करते हैं। ज़ोन में रिसाइकिल की गई किटकैट बेंच भी हैं, जो आराम के साथ स्थिरता का मिश्रण हैं।

Related posts

लखीसराय:जीविका दीदियों को सूक्ष्म उद्यमी के तौर पर मिल रही है पहचान,गढ़ रही नए कीर्तिमान।

rktvnews

राष्ट्रीय राजमार्ग हमारी राष्ट्रीय संपत्ति हैं और हमने उनकी गुणवत्ता और सुरक्षा बढ़ाने पर बहुत जोर दिया है:नितिन गडकरी

rktvnews

हल्के लड़ाकू विमान तेजस ने भारतीय वायु सेना में सेवा के सात वर्ष पूरे किए।

rktvnews

सीवान:राघवेंद्र सिंह खरवार ने जनसुविधाओं के मद्देनजर सिवान से पटना के लिए प्रतिदिन इंटरसिटी ट्रेन की रेलवे मंत्रालय से की मांग।

rktvnews

बक्सर:डीएम ने केसठ प्रखंड अंतर्गत अनुसूचित जाति +2 आवासीय विद्यालय, रामपुर का निरीक्षण किया।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने सरूरपुर में तीनों तालाबों का निरीक्षण कर जल संरक्षण को बढ़ावा देने पर दिया जोर।

rktvnews

Leave a Comment