RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:2027 तक तीसरी अर्थव्यवस्था और 2047 के पहले भारत विकसित देश हो जाएगा : आर.के.सिंह

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने केन्द्रीय बजट पर दिया व्याख्यान।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)19 फरवरी।बुधवार को भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा स्थानीय आरा ग्रांड सभागार में ‘भारतीय नागरिक एवं मध्यम वर्ग के सपनों नई ऊँचाई’ बिषय पर केन्द्रीय बजट पर व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज और संचालन जिला उपाध्यक्ष ई. धीरेन्द्र सिंह ने किया।
केन्द्रीय बजट 2025-26 पर व्याख्यान देते हुए मुख्य वक्ता पूर्व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सह पूर्व आरा सांसद आर.के सिंह ने जिले के बुद्धिजीवी वर्ग,एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे सभागार में कहा कि 2026-27 का केन्द्रीय बजट देश के एक करोड़ चालीस लाख जनता और खासकर मध्यम वर्ग के लिए अभूतपूर्व और ऐतिहासिक बजट है।इस बजट से देश के सबसे बड़ा मध्यम वर्ग के अर्थव्यवस्था मे तेजी से विकास होगा, जिससे 2047 तक देश को विकसित बनाने के संकल्प को पूरा करने मे महत्वपूर्ण होगा। देश अगले वर्ष चौथी अर्थव्यवस्था बन जाएगा और 2027 तक तीसरी अर्थव्यवस्था होगा।देश का अर्थव्यवस्था विश्व मे सबसे तेजी से बढता हुआ अर्थव्यवस्था है और हम निश्चित रूप से 2047 या उससे पहले विकसित देश बन जाएँगे। हमारी अर्थव्यवस्था इतनी तेजी से बढ़ रहा है तो इसका कारण सरकार का सुशासन होना है। किसी भी देश का अर्थव्यवस्था आधारभूत संरचना के विकास पर ही निर्भर करता है।केन्द्र मे नरेन्द्र मोदी जी की सरकार आधारभूत संरचना जैसे संचार,सड़क,शिक्षा,स्वास्थ्य आदि का तेजी से विकास कर रही है।इसके लिए सोच होना चाहिए और 2014 के बाद की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की एनडीए सरकार उन क्षेत्रों में विकास करने का सोच रखी और विकास कर रही है। सरकार ऐसी होनी चाहिए जो देश और देश की जनता की चिन्ता करे,उनके आमदनी में वृद्धि करे और उनका विकास करे। देश और बिहार की कुछ पार्टियां केवल अपनी और अपने परिवार का विकास की सोच रखती है,जिसके कारण देश की जनता उन्हे बार-बार नकार देती है।
वहीं बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि देश में नरेन्द्र मोदी जी जैसा प्रधानमंत्री मिलना देश के लिए सौभाग्य की बात है।आज विश्व में देश का मान-सम्मान बढा है। केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री के रुप मे आर के सिंह का कार्य देश भर मे घर घर बिजली पहुंच गया।आरा के सांसद के रुप मे आर के सिंह का कार्यो को भोजपुर जिला की जनता कभी नही भूलेगी। आज देश में नरेन्द्र मोदी जी और बिहार मे नीतीश कुमार के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार लगातार विकास कार्य कर विकसित देश की ओर आगे बढा़ रहे है।
भाजपा जिलाध्रक्ष दुर्गा राज ने कहा कि इस बार का बजट हम सभी देश वासियों के बहुत बड़ी सौगात ले कर आई।इस बजट मे गरीब,युवा,महिला,किसान सभी वर्गों का विकास करने वाली और प्रति व्यक्ति आमदनी बढाने वाला बजट है।जिससे हम निश्चित रुप से विकसित राष्ट्र बनेंगे।
कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुशवाहा ने किया।
कार्यक्रम में भाजपा के जिले भर के नेता,कार्यकर्ता और बुद्धीजीवी वर्ग के गणमान्य लोग शामिल हुए।

Related posts

क्या बिहार में सुशासन जंगलराज में बदल रहा है ?

rktvnews

भोपाल:राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन में कन्या-पूजन किया।

rktvnews

गिरीडीह:लौरिया वाटर ट्रीटमेंट प्लांट (WTP) में “जल अर्पण दिवस” का आयोजन।

rktvnews

बिहार सरस मेले का समापन।

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी ने स्वच्छता कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को किया सम्मानित।

rktvnews

चतरा:त्रैमासिक जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलसीसी) एवं समीक्षा समिति,(डीएलआरएसी)की बैठक की गई।

rktvnews

Leave a Comment