RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

नारनौल:मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन।

RKTV NEWS/नारनौल (हरियाणा)19 फ़रवरी।हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जारी दिशा निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अटेली में छात्राओं के लिए मासिक धर्म स्वच्छता विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया।
इस मौके पर अधिवक्ता अनुप्रिया यादव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मासिक धर्म महिलाओं के जीवन की एक सामान्य और स्वाभाविक प्रक्रिया है। हर महीने महिला शरीर में होने वाली इस प्रक्रिया के दौरान स्वच्छता बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता को नजरअंदाज करने से न केवल शारीरिक परेशानियां बढ़ सकती हैं बल्कि कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए यह जरूरी है कि महिलाएं और किशोरियां इस विषय पर जागरूक हों और मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता के उपायों को सही तरीके से अपनाएं। उन्होंने बताया कि मासिक धर्म एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है, जो हर महिला के जीवन में हार्मोनल बदलावों का परिणाम होता है। यह प्रक्रिया तब शुरू होती है जब एक महिला प्रजनन उम्र, आमतौर पर 12 से 15 साल की उम्र में प्रवेश करती है।  मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखना न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है। यह हर महिला की जिम्मेदारी है कि वह मासिक धर्म स्वच्छता का पालन करें और अन्य महिलाओं को भी इसके प्रति जागरूक करें। मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इसे किसी भी तरह की शर्मिंदगी या झिझक का कारण नहीं बनना चाहिए। मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के लिए सेनेटरी पैड, टैम्पोन, या मेंस्ट्रुअल कप का सही इस्तेमाल करना चाहिए।

Related posts

देवघर:उपायुक्त ने राज्य स्थापना के 25वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर “सूचना एवं जनसंपर्क विभाग” द्वारा जन-जागरूकता हेतु संचालित प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उम्मीदवारों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन, सामान्य, पुलिस एवं व्यय प्रेक्षक तथा जिला निर्वाचन पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और निर्वाची पदाधिकारी 45-घाटशिला वि.स निर्वाचन क्षेत्र हुए शामिल।

rktvnews

जयपुर:वन राज्यमंत्री ने शहरवासियों के साथ खेली हर्बल गुलाल से होली,दिव्यांगजनों को मिठाई खिला दी होली की शुभकामनाएं।

rktvnews

पटना:सुरक्षित तैराकी कार्यक्रम के अंतर्गत प्राधिकरण द्वारा प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स को उनके उत्कृष्ट कार्यों हेतु किया गया सम्मानित।

rktvnews

भोपाल:राज्य सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

श्री धर्मेंद्र प्रधान ने नानयांग प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, सिंगापुर का दौरा किया; भारतीय विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग की संभावनाओं पर प्रकाश डाला

rktvnews

Leave a Comment