RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:बिहार राज्य जनसेवक संघ (महासंघ गोप गुट से संबद्ध) का 20 वां राज्य सम्मेलन संपन्न।

उमेश कुमार सुमन महासचिव एवं रामविनय शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)14 फरवरी। आज महासंघ (गोप गुट) कार्यालय पुनाईचक, अटल पथ,पटना में बिहार राज्य जनसेवक संघ (महासंघ गोप गुट से संबद्ध) का 20 वाँ राज्य सम्मेलन संपन्न हुआ। सर्वप्रथम संघ के राज्याध्यक्ष उमेश कुमार सुमन ने झंडोतोलन किया एवं शहीद वेदी पर सभी ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए गगनभेदी नारे लगाए। सम्मेलन के खुले सत्र का उद्घाटन महेश प्रसाद सिंह उर्फ सांवरिया जी,झारखण्ड के नेता ने किया। सम्मेलन को महासंघ (गोप गुट) के सम्मानित अध्यक्ष रामबली प्रसाद, राज्याध्यक्ष निरंजन कुमार सिन्हा, आईटीआई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शशिभूषण आर्य महासचिव मनोज कुमार यादव, कृष्णनंदन सिंह, जानकी प्रसाद सिंह, पवन कुमार राय, प्रदीप राय, रामशंकर शर्मा आदि ने संबोधित किया। प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन महासंघ(गोप गुट) के महासचिव प्रेमचंद कुमार सिन्हा ने करते हुए पुरानी पेंशन बहाल करने, किसान सलाहकार की सेवा नियमित करने, मानदेय में वृद्धि करने सहित तमाम मांगों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। सम्मेलन में बिहार के अधिकांश जिलों से जनसेवक एवं किसान सलाहकार ने भाग लिया और अपनी ज्वलंत मांगों यथा जनसेवक को प्रखंड कृषि पदाधिकारी में प्रोन्नति , किसान सलाहकार को जनसेवक में समायोजन करने, पुरानी पेंशन बहाल करने सहित तमाम मुद्दों पर एकजुट होकर संघर्ष करने का निर्णय लिया। तत्पश्चात नए सत्र के लिए कमिटी गठित करने हेतु महासंघ (गोप गुट) के महासचिव प्रेमचंद कुमार सिन्हा एवं जिला सचिव मनोज कुमार यादव को चुनाव पदाधिकारी बनाया गया। नए सत्र के लिए सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया।
1.मुख्य संरक्षक :जानकी प्रसाद सिंह ,
2.अध्यक्ष – राम इशेरश सिंह,
3.अध्यक्ष- रामविनय शर्मा,
4.उपाध्यक्ष-1. धर्मेंद्र प्रताप सिंह ,
2.राम्हरे ,
3.महेश कुमार सिंह ,
4.सुदर्शन अकेला ,
5.मनोज कुमार सिंह ,
5.कार्यकारी अध्यक्ष- संजय कुमार,
6.महासचिव – उमेश कुमार सुमन ,
7.सचिव -1. सुशील कुमार चतुर्वेदी ,
2.अखिलेश कुमार ,
3.शैलेन्द्र कुमार सिंह ,
4. श्रवण कुमार सिंह
5.संतोष कुमार,
8.कोषाध्यक्ष- उमाशंकर साहू,
सहायक कोषाध्यक्ष – मनोहर प्रसाद,
9.प्रमंडलीय मंत्री:- 1.ब्रजेश कुमार रजक – तिरहुत, 2.राजेश्वर सिंह -पटना ,10.कार्यालय सचिव- राजू विश्वकर्मा एवं मुन्ना कुमार

Related posts

गढ़वा:जिला परामर्शदात्री समिति एवं द्वितीय त्रैमासिक समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान विभाग के सहयोग से सीएसआईआर-खनिज और सामग्री प्रौद्योगिकी संस्थान, भुवनेश्वर में आयोजित “एमएसएमई को सशक्त बनाते सीआरटीडीएच” पर एक दिवसीय चिंतन शिविर का समापन

rktvnews

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की स्थाई समिति की 13 वी बैठक संपन्न।

rktvnews

उज्जैन:भव्यता, दिव्यता और आस्था का अनूठा संगम बनी बाबा महाकाल की सवारी।

rktvnews

पटना : कदम कुआँ मे सहयोग शिविर आयोजित।

rktvnews

मोक्ष भूमि गया में जिलाधिकारी की अभिभूत व्यवस्था।

rktvnews

Leave a Comment