RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 90 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के मतदाताओं का किया जा रहा सत्यापन।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)11 फ़रवरी।निर्वाचन विभाग, बिहार, पटना के निर्देश के आलोक में जिलाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में 90 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है। यह सत्यापन बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) द्वारा निर्वाचन विभाग, बिहार, पटना द्वारा उपलब्ध कराए गए मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जा रहा है। बीएलओ को यह सुनिश्चित करना है कि सत्यापन कार्य भौतिक एवं वास्तविक रूप से किया जाए। सत्यापन प्रक्रिया के दौरान मृत एवं स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने के लिए प्रपत्र-7 तथा उम्र सुधार हेतु प्रपत्र-8 भरा जाएगा। जीवित एवं उपस्थित मतदाताओं की तस्वीर खींचकर ऐप पर अपलोड करना अनिवार्य है।
भोजपुर जिले में 90 वर्ष या उससे अधिक आयु के कुल 8,800 मतदाता हैं, जिनमें से अब तक 4,052 का सत्यापन पूरा हो चुका है। इस कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे संबंधित बीएलओ के माध्यम से 90 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के सभी मतदाताओं का शत-प्रतिशत भौतिक एवं वास्तविक सत्यापन 25 फरवरी 2025 तक पूर्ण कराएं।इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा, और कोताही बरतने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

कानून व्यवस्था हो या जनकल्याण हम अपनी चुस्ती-फुर्ती और सावधानी में कमी न आने दें – मुख्यमंत्री

rktvnews

बिहार: सिर्फ 5 लोगों के भरोसे चल रही है नीतीश सरकार: प्रशांत किशोर

rktvnews

मुस्लिम बुद्धिजीवियों की राय: मोदी काल में भेद भाव के बिना हुआ चौतरफा विकास, सुरक्षित हाथ में राष्ट्र।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राज्य सभा में मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने के अनुमोदन के लिए प्रस्ताव रखा, सदन ने प्रस्ताव का अनुमोदन किया।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में DMFT और ABF की टीम द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सुपुर्द की निर्वाचक सूची के प्रारूप प्रकाशन की प्रतियां।

rktvnews

Leave a Comment