RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : गोली मार सीएसपी संचालक से चार लाख की लूट।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 3 फरवरी। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के अंतर्गत बहोरनपुर थाना क्षेत्र के बहोरनपुर बांध पर बाइक सवार दो अपराधियों ने गोली मारकर एक सीएसपी संचालक से लूट की घटना को अंजाम दिया। जख्मी धर्मेंद्र राय (40 वर्ष) दामोदरपुर के स्व राजेंद्र राय के पुत्र बताये जाते हैं। धर्मेंद्र राय पंजाब नैशनल बैंक, गौरा के सीएसपी संचालक और दामोदरपुर बाजार मालिक भी हैं। बताया जाता है कि धर्मेंद्र राय पंजाब नैशनल बैंक के गौरा शाखा से 4 लाख 12 हजार रुपया निकालकर अपने गाँव दामोदरपुर जा रहे थे। रास्ते में बहोरनपुर बांध पर बहोरनपुर ढाला के पास दो बाइक सवार अपराधियों ने उनको गोली मार कर लूट की घटना को अंजाम दिया और रूपया लेकर फरार हो गये। धर्मेंद्र राय को गोली कनपट्टी के पास लगने की सूचना मिली है। सूत्रों के अनुसार उनका इलाज आरा के डॉ विकास सिंह के क्लीनिक में कराया जा रहा है।

Related posts

बिहार:अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस एवं बिहार मानवाधिकार आयोग के 16 वें स्थापना दिवस पर राज्य के सभी काराओं में “बंदियों के मानवाधिकारों के प्रति विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:डीएम और एसपी सहित वरीय पदाधिकारियों को झंडा लगा मनाया गया सशस्त्र झंडा दिवस।

rktvnews

स्व. कल्याण सिंह राठौड़ की प्रतिमा अनावरण समारोह!वरिष्ठ नेताओं के सेवाभाव के अनुभवों से मिली सीख उन्हीं से जनकल्याणकारी योजनाएं लागू की: मुख्यमंत्री

rktvnews

श्री किरेन रीजीजू ने कहा, भारत जल्द ही अपना सबसे तेज सुपरकंप्यूटर हासिल कर लेगा और अगले मार्च तक इसका संचालन शुरू हो जाएगा।

rktvnews

उत्तराखंड:अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पूर्णागिरी क्षेत्र के विकास हेतु मास्टर प्लान को तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

rktvnews

परीक्षा पर चर्चा विशेष : हमेशा जीवन बोलना चाहिए, मार्क्स नहीं।

rktvnews

Leave a Comment