RK TV News
खबरें
Breaking News

महाकुंभ :प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र तीर्थ यात्रियों के लिए सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां की उपलब्धता और जागरूकता सुनिश्चित कर रहे हैं।

प्रयागराज/उत्तर प्रदेश (डॉ अजय ओझा,वरिष्ठ पत्रकार)26 जनवरी।भारत सरकार की प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) के अंतर्गत महाकुंभ नगर में पांच जन औषधि केंद्र स्थापित किए गए हैं जिसमें से एक कलाग्राम में स्थित है। ये केंद्र महाकुंभ मेले की पूरी अवधि के दौरान काम करते रहेंगे। इन केंद्रों का उद्देश्य तीर्थयात्रियों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता और जागरूकता सुनिश्चित करना है।
भारत सरकार के फार्मास्यूटिकल्स विभाग के फार्मास्यूटिकल एंड मेडिकल डिवाइसेस ब्यूरो ऑफ इंडिया (पीएमबीआई) के सीईओ रवि दाधीच ने शनिवार को प्रयागराज में जन औषधि स्टॉल और अन्य जन औषधि केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि, जन औषधि केंद्रों से दवाइयां खरीदने पर लोगों को 50 से 90 प्रतिशत तक की बचत होती है। इस दौरान उन्होंने वहां आने वालों और केंद्र संचालकों से पीएमबीजेपी की उपयोगिता और लाभों पर चर्चा की।
सीईओ ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 2,633 जन औषधि केंद्र कम के रहे हैं जिसमें से 62 केंद्र प्रयागराज में कार्यरत हैं। देश भर में जन औषधि योजना के तहत 15,000 से अधिक केंद्र खोले गए हैं, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण से प्रेरित होकर 25,000 केंद्र खोलने का लक्ष्य है। इस वर्ष इन केंद्रों के माध्यम से दवाओं की बिक्री का लक्ष्य 2,000 करोड़ रुपये है जिसमें से 1,500 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री पहले ही की जा चुकी है। उन्होंने महाकुंभ श्रद्धालुओं के लिए पिन-कोड आधारित प्रणाली के माध्यम से निकटतम जन औषधि केंद्र खोजने की प्रक्रिया को समझाया और उन्हें सस्ती दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान श्री दाधीच ने मीडिया प्रतिनिधियों के सवालों के जवाब भी दिए और जन औषधि योजना का समर्थन करने के लिए मीडिया का आभार व्यक्त किया।

Related posts

प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों को नव वर्ष 2024 की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

गिरीडीह:मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु समाहरणालय सभागार में जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक हुई संपन्न।

rktvnews

देवघर:उप विकास आयुक्त ने सारवां प्रखंड अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:अंबेडकर जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का हुआ समापन।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने किया समाहरणालय के विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण।

rktvnews

बेतिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा-सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment