RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

छपरा के सिताब दियारा में आयोजित हुआ दो दिवसीय भोजपुरी समागम-2023

सिताब दियारा/छपरा (अमरेश सिंह)15 अप्रैल।सिताब दियारा जय प्रकाश नगर छपरा में आयोजित दो दिवसीय भोजपुरी समागम 2023 के आज प्रथम दिन साहित्यिक सत्र के अंतर्गत भोजपुरी के अतीत,वर्तमान और भविष्य पर चर्चा करते हुए मुज्जफरपुर विश्विद्यालय से आए डॉ जय कांत सिंह’जय’ ने कहा की पूर्व भोजपुरी भाषा भाषाई क्षेत्र के बाहर के लोगो ने ही भोजपुरी को मजबूत किया है।भोजपुरिया लोग उतने उत्सुक नहीं थे।बोली ही भाषा बनाती है और भाषा चिंतन से विकसित होती है सिर्फ क्षेत्रफल एवं आबादी से नही।जय कांत जी ने इस संबंध में कई उदाहरण भी पेश किए।उन्होंने कहा की आप सभी अपने जनप्रतिनिधि को समझाइए की इसे रोजगार की भाषा बनाने में मदद करें।भोजपुरी साहित्य पर निरंतर चर्चाएं होनी चाहिए और जो भी कहे की भोजपुरी का अपना शब्द कोष नही है तो उन्हें समझाना चाहिए कि जितने शब्द भोजपुरी के पास है उतना अंग्रेजी शब्द कोष में भी नही है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार व संपादक महामाया प्रसाद विनोद ने कहा की भोजपुरी की पढ़ाई बाधित हो रही है। 6वीं से 9वीं वर्ग का सिलेबस आज भी नही बन पाया है।इसके जवाब में सरकार कहती है की बच्चें पढ़ने के लिए उत्सुक नही है जबकि हमलोगों ने सिलेबस बनाकर सरकार के पास जमा करा दिया है।कई वक्ताओं ने कहा की भोजपुरी रोजगार की भाषा बने उसके लिए जनांदोलन करना होगा।बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह ,जामिया मालिया दिल्ली विश्वविद्यालय से आए राजेश कुमार मांझी ,भोजपुरी परिषद के अध्यक्ष डॉ पी. एन.सिंह आदि ने अपने अपने संबोधन में भोजपुरी के विकास को लेकर गंभीर बातें उठाई वही भोजपुरी के विकास को लेकर भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान,आरा ( बस पड़ाव) से समारोह में शिरकत करने आए संस्थापक अध्यक्ष सह बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन संघभोजपुर के अध्यक्ष पत्रकार श्री नरेंद्र सिंह ने इस संबंध में समारोह में अपने पत्र को वितरित कर भोजपुरी विकास हित में अपने विचारों से अवगत कराया जिसे समारोह में उपस्थित लोगो ने गंभीरता से उसका अवलोकन भी किया।सभा का संचालन डॉ शैलेंद्र सिंह व धन्यवाद ज्ञापन पत्रकार प्रकाश जी ने किया।
इस अवसर पर दिल्ली से आये लोक नायक जयप्रकाश राष्ट्रीय कला एवं सांस्कृतिक मंच के सचिव अरविंद ओझा साधना कोलकाता से आए अशोक पांडे,सासाराम से राणा अवधूत,विक्रमगंज से स्पंदन सुमन,छपरा से डॉ अमरेश सिंह,मुख्य संयोजक पृथ्वी राज सिंह,रिवील गंज के भवर निगम,सिताब दियारा के मुखिया मनोकामना सिंह का जय प्रकाश ट्रस्ट के सचिव आलोक कुमार सिंह के द्वारा आगत अतिथियों का स्वागत और सम्मान किया गया।

Related posts

भोजपुर:कथा से भक्ति उत्पन्न होती है और भगवान की प्राप्ति कराती है : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने बड़ौत विकास खंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े दिशा-निर्देश।

rktvnews

विधानसभा चुनाव को लेकर मीडिया कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित!विज्ञापनों के अधिप्रमाणन एवं पेड न्यूज के संबंध में हुआ मंथन।

rktvnews

उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ ने महावीर जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

नियमित टीकाकरण सुदृढ़ीकरण पर कार्यशाला आयोजित!टीकाकरण बच्चों के लिए वरदान:एसीएमओ डा के एन सिन्हा

rktvnews

अध्याय शून्य : दिलीप शर्मा की कलाकृतियां -भुनेश्वर भास्कर ।

rktvnews

Leave a Comment