RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर:सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का शुभारंभ।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)18 जनवरी। शुक्रवार को माय भारत नेहरू युवा केंद्र, भोजपुर एवं यातायात पुलिस,भोजपुर द्वारा सङक सुरक्षा जागरूकता अभियान का शुभारंभ हुआ।यह आयोजन विभिन्न स्थानों पर 17 से 23 जनवरी तक चलाया जाएगा।जिसमें 4 स्त्री और 21 पुरुष कुल-25 नेहरू युवा केंद्र स्वयंसेवक सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में शहर के विभिन्न चौक – चौराहो पर यातायात प्रबंधन में अपना सहयोग देंगे। सभी प्रतिभागियों का उन्मुखीकरण प्रशिक्षण यातायात पुलिस कार्यालय आरा में श्रवण कुमार तांती (थानाध्यक्ष यातायात ) द्वारा दिया गया । उपस्थित युवाओं को यातायात संबंधित नियमो की विस्तृत जानकारी एवं सहभागिता हेतु उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र भोजपुर की जिला युवा अधिकारी निकिता सिंह भी उपस्थित रही।उक्त उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिमला कुमारी,5बिहार वटालियन,एन.सी.सी.आरा एवं मनीष कुमार सिंह,के.भी.आरा उपस्थित रहे। थानाध्यक्ष यातायात, आरा ने कहा की जिस रफ्तार से वाहनों की संख्या बढ रहा है लोगों को यातायात प्रबंधन लिए जागरूक करना जरूरी है । यातायात के नियम के जानकारी के अभाव में आए दिन दुर्घनाएं होते रहते हैंइसलिए जागरूकता जरूरी है। जिला युवा अधिकारी ने कहा कि इस तरह के कार्यकमो में युवाओं की सहभागिता सराहनीय है।

Related posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एर्नाकुलम में लगभग 11,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया।

rktvnews

लघु उद्योगों में युवाओं के लिए सीखने और रोजगार के पर्याप्त अवसर विद्यमान!मुख्यमंत्री चौहान से मिला लघु उद्योग भारती का प्रतिनिधि-मंडल

rktvnews

नोएल टाटा ने भारत की सबसे बड़ी परोपकारी संस्था (पहिलाथरोपिक आर्गेनाइजेशन ) के लिए एक नया रोडमैप पेश किया।

rktvnews

चतरा:भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त ने वेयर हाउस का किया निरीक्षण, सीसीटीवी एवं सुरक्षा व्यवस्था की जांच।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बॉक्सर पवन बर्त्वाल ने की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर सीधी और गुना एसपी को हटाने के दिये निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment